रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट

रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला रुपया

रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट

अंतरबैंकिंग बाजार में रुपया 15 पैसे टूटकर 92.43 प्रति डॉलर के नए ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली ने दबाव बढ़ाया, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में कमी और बैंकों द्वारा डॉलर की खरीद से मामूली सहारा मिला। वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय मुद्रा में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को भी दबाव जारी रहा और शुरुआती कारोबार में यह 15 पैसे टूटकर 92.4325 रुपये प्रति डॉलर पर था। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 92.30 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर रही थी। रुपये में आज उतार-चढ़ाव रहा। यह 15 पैसे लुढ़ककर 92.42 रुपये प्रति डॉलर पर खुला।

कारोबारियों ने बताया कि निजी और सार्वजनिक बैंकों की डॉलर खरीद बढ़ाने से भारतीय मुद्रा को मजबूती मिली। भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह (80) और श्रेयस अय्यर (66) की 139 रन...
मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र