रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: 95.64 प्रति डॉलर पर पहुंचा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी 

रुपये पर शुरू से दबाव

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: 95.64 प्रति डॉलर पर पहुंचा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी 

अंतरबैंक बाजार में रुपया बुधवार को भारी दबाव के बीच ₹95.78 के ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। विदेशी निवेशकों द्वारा पूंजी निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने मुद्रा को कमजोर किया है। ब्रेंट क्रूड के $107 प्रति बैरल पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर दबाव और बढ़ गया है।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को लगभग 35-40 पैसे ही गिरावट के साथ 95.64 पर खुला। इससे पहले मंगलवार को 40 पैसे लुढ़ककर 95.68 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। बीच कारोबार में रुपया पहली बार 95.78 प्रति डॉलर तक टूट गया था। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 79 पैसे की गिरावट में 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को भारतीय पूंजी बाजार से 79 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी की जिससे रुपया कमजोर हुआ। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा तीन प्रतिशत से अधिक चढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग
नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इसे युवाओं के साथ "विश्वासघात" बताया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र...
कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य
दिल्ली से सीधे सीएमओ पहुंचे सीएम, विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा
रिपोर्ट में दावा : ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित, हॉर्मुज में फिर बनाई पहुंच
नीट पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषण, जेपीसी जांच की मांग 
डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, अजमेर रीजन 11वें स्थान पर