रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला

कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट

रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला
यूएस-ईरान शांति समझौते के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट से भारतीय रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ है। शुक्रवार को रुपया 20 पैसे चढ़कर 94.20 प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि, डॉलर इंडेक्स में 0.5% की तेजी ने रुपये की बढ़त को थोड़ा सीमित किया।

मुंबई। कच्चे तेल में जारी गिरावट के कारण रुपया शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 20 पैसे चढ़कर 94.20 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी दिवस पर भी भारतीय मुद्रा 10 पैसे की बढ़त में 94.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये की शुरुआत आज 20 पैसे की मजबूती के साथ हुई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद से ही कच्चा तेल दबाव में है।

आज लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा ढाई फीसदी टूटकर 77.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे भारतीय मुद्रा को मजबूती मिली है। दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.5 प्रतिशत की बड़ी तेजी से रुपये की बढ़त सीमित रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण राजस्थान में तबादलों से हटा प्रतिबंध, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण
राज्य सरकार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को हटाते हुए 19 जून 2026 से 5...
झारखंड में भयावह हादसा: सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जंतर-मंतर बनेगा वैश्विक योग मंच, एनआईए जयपुर का 100 दिवसीय अभियान तेज
विश्व योगासन चैंपियनों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का योग, स्वस्थ जीवन का दिया मंत्र
ईरान का बड़ा कदम: जहाजों के अनुरोधों पर होगी त्वरित कार्रवाई, 60 दिन तक नहीं वसूला जाएगा शुल्क
नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में मौसम बदला, अगले 48 घंटे तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
रुपया में मजबूती, 20 पैसे की बढ़त के साथ 94.20 प्रति डॉलर पर खुला