रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले 25 पैसे मजबूत, कच्चे तेल की गिरती कीमतों से मिला सपोर्ट

रुपये में सुधार: 25 पैसे की मजबूती के साथ खुला बाजार

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर: डॉलर के मुकाबले 25 पैसे मजबूत, कच्चे तेल की गिरती कीमतों से मिला सपोर्ट

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 25 पैसे मजबूत होकर खुला। ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरते हुए रुपया 95.05 के स्तर पर पहुंचा। कच्चे तेल की कीमतों में 3% की गिरावट और विदेशी निवेशकों की लिवाली ने घरेलू मुद्रा को सहारा दिया है, जिससे निवेशकों में सकारात्मक उत्साह देखा गया।

मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को रूपया 25 पैसे की मजबूती के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को रुपये में उतार-चढ़ाव देखा गया और एक समय 95.44 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर को छूने का बाद अंत में यह पांच पैसे की बढ़त में बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर 39 पैसे गिरकर 95.23 रुपये प्रति डॉलर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा दिन में 21 पैसे और टूटकर 95.44 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गई थी। दोपहर बाद तेजी से वापसी करते हुए यह 95.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

सुबह रुपया 25 पैसे मजबूत होकर लगभग 95.05 रुपये पर खुला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाली की। साथ ही कच्चे तेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट से भी रुपया मजबूत हुआ। कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा तीन फीसदी टूटकर करीब 111 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव