शेयर बाजार में बिकवाली : सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

छोटी कंपनियों पर और भी अधिक दबाव रहा

शेयर बाजार में बिकवाली : सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

ह दोनों सूचकांकों का 2 फरवरी के बाद का निचला स्तर है। छोटी कंपनियों पर और भी अधिक दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.69 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.79 फीसदी गिर गया।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 1,048.16 अंक (1.25 प्रतिशत) गिरकर 82,626.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 336.10 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 25,471.10 अंक पर बंद हुआ। प्रमुख सूचकांक लगातार दूसरे दिन टूटे हैं। यह दोनों सूचकांकों का 2 फरवरी के बाद का निचला स्तर है। छोटी कंपनियों पर और भी अधिक दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.69 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.79 फीसदी गिर गया।

आईटी, एफएमसीजी, धातु, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, स्वास्थ्य और रसायन समेत सभी सेक्टरों के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।आईटी कंपनियों में सुबह तेज गिरावट थी, लेकिन बाद में उनमें काफी सुधार हुआ। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस (करीब ढाई प्रतिशत) और भारतीय स्टेट बैंक की तेजी को छोड़कर अन्य कंपनियों गिरावट में रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर और इटरनल के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक गिर गये। टाटा स्टील, टाइटन, टीसीएस, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर दो2 प्रतिशत से अधिक टूटे।

बीईएल, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडिगो में एक से 2 प्रतिशत के बीच गिरावट रही। बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए। विदेशों में दूसरे एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

 

Read More रुपये में गिरावट जारी: डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 96.37 पर खुला, ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल  

Tags: stock

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही राजस्थान के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर। राज्य के...
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से अमानक घोषित, प्रदेशभर में सतर्कता नोटिस जारी
बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं
आमेर की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोक नृत्यों से हुआ भव्य स्वागत
गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा