उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन

निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन
घरेलू शेयर बाजार में दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से 694 अंक टूटने के बाद अंत में 64 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 73,983 पर बंद हुआ। हालांकि, मुनाफावसूली के दबाव में निफ्टी 27 अंक गिरकर 23,214 पर आ गया। मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली हावी रही।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई का सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी और बीच कारोबार में यह 694 अंक चढ़ गया था। लेकिन उसके बाद शुरू हुई मुनाफावसूली के दबाव में गिरते हुए कुछ देर के लिए लाल निशान में चला गया। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 64.42 अंक (0.09 प्रतिशत) ऊपर 73,983.18 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक लाल निशान में खुला था और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहने के बाद अंत में 27.15 अंक यानी 0.12 प्रतिशत नीचे 23,214.95 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में पूरे दिन बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.41 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.33 प्रतिशत टूट गया। मीडिया, सार्वजनिक बैंकों, रियल्टी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और ऑटो सेक्टरों पर ज्यादा दबाव रहा। एफएमसीजी, वित्तीय कंपनियों और निजी बैंकों के समूहों में लिवाली रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर सबसे अधिक ढाई फीसदी के करीब टूट गया। टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एनटीपीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक गिर गये। इंफोसिस, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, इंडिगो और बजाज फाइनेंस के शेयर भी नीचे बंद हुए। हिंदुस्तान यूनीलिवर, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़त में रहा। आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक चढ़े। पावरग्रिड, सन फार्मा और एलएंडटी भी हरे निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत