सप्ताह के पहले ही दिन बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 346 अंक लुढ़का, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा

शेयर बाजार में गिरावट

सप्ताह के पहले ही दिन बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 346 अंक लुढ़का, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा

सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव हावी रहा। सेंसेक्स 345.91 अंक गिरकर 84,695.54 पर और निफ्टी 100.20 अंक फिसलकर 25,942.10 पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की निरंतर निकासी और आईटी व ऑटो सेक्टर में कमजोरी से बाजार का सेंटीमेंट बिगड़ा। हालांकि, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स में तेजी दर्ज की गई।

मुंबई। शुरुआती तेजी के बाद बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 345.91 अंक (0.41 प्रतिशत) लुढ़ककर 84,695.54 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 100.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत उतरकर 25,942.10 अंक पर आ गया।

सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन खुलते ही दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में चले गए। हालांकि कुछ ही देर बाद वे एक बार फिर गिरावट में आ गये। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.50 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.72 प्रतिशत टूट गया। 

ऑटो, आईटी, रियलिटी, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में ज्यादा गिरावट रही। मीडिया, एफएमसीजी और सार्वजनिक बैंकों के सूचकांकों में तेजी रही। सेंसेक्स में अडानी पोर्टस का शेयर दो प्रतिशत से अधिक उतर गया। एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पावरग्रिड में भी करीब दो प्रतिशत की गिरावट रही। ट्रेंट, बीईएल और भारती एयरटेल के शेयर एक प्रतिशत के अधिक टूट गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

टाटा स्टील में करीब दो प्रतिशत की तेजी रही। एशियन पेंट्स का शेयर भी लगभग एक प्रतिशत चढ़ा। इटरनल, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। 

Read More पश्चिम एशिया संकट: रिपोर्ट में हुआ खुलासा; ईरान युद्ध लंबा चला तो महंगे हो सकते हैं मोबाइल फोन और कंप्यूटर, मेमोरी और चिपसेट की आपूर्ति भी प्रभावित

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट