अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद में सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

बाजार में उछाल: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की उम्मीद से चमका सेंसेक्स

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद में सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सकारात्मक खबरों के बीच मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही। सेंसेक्स 753 अंक उछलकर 79,273 और निफ्टी 24,576 पर बंद हुआ, जो मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है। FMCG, बैंकिंग और रियलटी शेयरों में चौतरफा लिवाली ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया और बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।

मुंबई। अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप मिलने की उम्मीद में मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 753.03 अंक (0.96 प्रतिशत) चढ़कर 79,273.33 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 211.75 अंक यानी 0.87 प्रतिशत ऊपर 24,576.60 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 05 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है।

अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आगे की वार्ता के उद्देश्य से भारतीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका गया है। निवेशकों को उम्मीद है कि इस समझौते के लागू होने से दोनों देशों के लिए नये अवसर खुलेंगे और द्विपक्षीय व्यापार बढ़ेगा। बाजार में लिवाली चौतरफा रही और निवेशकों ने मझौली तथा छोटी कंपनियों में भी विश्वास दिखाया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.47 प्रतिशत औऱ स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.88 प्रतिशत चढ़ा।

फार्मा और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों की हल्की गिरावट को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक ऊपर रहे। एफएमसीजी समूह का सूचकांक ढाई प्रतिशत, रियलटी का दो प्रतिशत और निजी बैंकिंग समूह का डेढ़ फीसदी ऊपर बंद हुआ। वित्त, मीडिया, सार्वजनिक बैंकिंग, आईटी और रसायन समूहों के सूचकांक भी मजबूती में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा। हिंदुस्तान यूनीलिवर में भी तीन फीसदी से अधिक की तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर दो से ढाई प्रतिशत तक मजबूत हुए।

इटरनल, एक्सिस बैंक, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत की बढ़त में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे। बीईएल का शेयर सवा फीसदी से अधिक टूट गया। टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी और पावरग्रिड में भी गिरावट रही।

Read More अम्बेडकर जयंती पर शेयर और मुद्रा बाजार बंद : आज नहीं होगा काम, गिफ्ट निफ्टी फिर भी 24000 के पार

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि...
अमित शाह ने टीएमसी पर बोला हमला : SIR के दौरान नाम हटाए जाने को लेकर ममता बनर्जी को ठहराया जिम्मेदार, गोरखा मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप
एनपीटी समीक्षा बैठक में पश्चिमी एशिया को परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र बनाने के पुराने वादे को प्राथमिकता मिलेः ईरान
महिला कांग्रेस ने हैदराबाद में शुरू किया पोस्टकार्ड अभियान: महिला आरक्षण अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग, छोटे राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने का लगाया आरोप
आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रभावी निरीक्षण के निर्देश, 15 दिन में देनी होगी दैनिक रिपोर्ट
आदर्श कोऑपरेटिव घोटाले पर गहलोत का बड़ा हमला: AAG की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-रोपियों की पैरवी कर रही फर्म से जुड़े हैं AAG, सरकार को तुरंत करना चाहिए एक्शन
राजस्थान में सौर ऊर्जा के प्रति उपभोक्ताओं का रुझान: रूफ टॉप सौर ऊर्जा में राजस्थान तीसरे स्थान पर, 1.44 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य