सप्ताह के पहले ही दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में आई 146 अंक की गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एकशन

शेयर बाजार: गिरावट के बाद सुधार के संकेत

सप्ताह के पहले ही दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में आई 146 अंक की गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एकशन

घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले, लेकिन निचले स्तरों से रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स करीब 146 अंक गिरकर 82,480 पर खुला, जबकि निफ्टी भी फिसलकर 25,423 पर रहा।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146.26 अंक की गिरावट के साथ 82,480.40 अंक पर खुला और इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव देखा गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 69.67 अंक (0.08 प्रतिशत) नीचे 82,557.09 अंक पर था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 47.50 अंक टूटकर 25,423.60 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 16 अंक यानी 0.06 फीसदी उतरकर 25,455.10 अंक पर रहा। 

वृहत बाजार में ज्यादा गिरावट थी और मझौली तथा छोटी कंपनियों के सूचकांक नीचे चल रहे थे। आईटी, ऑटो, मीडिया, धातु, सार्वजनिक बैंक, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे। फार्मा, स्वास्थ्य, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी थी।

सेंसेक्स की गिरावट में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अडानी पोर्टस का ज्यादा योगदान रहा। एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर ऊपर चल रहे थे। 

Read More कश्मीर में हिमस्खलन : बर्फ में दबकर 7 लोगों की मौत, 5 को सुरक्षित बचाया

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग