लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा

बाजार में जोरदार बिकवाली

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा

तीन दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार फिसला। सेंसेक्स 504 अंक और निफ्टी 133 अंक गिरा। ऑटो, आईटी, बैंकिंग में बिकवाली हावी रही।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को चौतरफा बिकवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स 503.76 अंक (0.60 प्रतिशत) टूटकर 83,313.93 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 133.20 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसलकर 25,642.80 अंक पर आ गया। 

तीन दिन की तेजी के बाद बाजार में बिकवाली हावी रही है। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.28 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। 

धातु, ऑटो, आईटी, निजी बैंकों, रियलटी, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे। सार्वजनिक बैंकों और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। 

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर ढाई प्रतिशत टूट गया। भारती एयरटेल, बीईएल, आईटीसी और इंफोसिस में एक से दो प्रतिशत की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में रहे। ट्रेंट का शेयर करीब तीन प्रतिशत और टाटा स्टील का एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर भी हरे निशान में रहा।

Read More यात्रिगण कृपाया ध्यान दें! रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान: लॉन्च किया e-RCT पोर्टल, घर बैठे मिलेगा रेल यात्रियों को मुआवजा

Post Comment

Comment List

Latest News

स्थानीय निकाय चुनाव में दो बच्चों की शर्त हटाने के लिए विधानसभा में बिल पेश, इस संशोधन से अधिक लोगों को चुनाव में भागीदारी का मिलेगा अवसर स्थानीय निकाय चुनाव में दो बच्चों की शर्त हटाने के लिए विधानसभा में बिल पेश, इस संशोधन से अधिक लोगों को चुनाव में भागीदारी का मिलेगा अवसर
राजस्थान सरकार ने पंचायती राज और नगरपालिका चुनावों में दो बच्चों की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए ऐतिहासिक संशोधन विधेयक...
भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम: खामेनेई की मौत पर जताया दुख, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 4 दिन बाद शोक पुस्तिका में दर्ज किया संवेदना संदेश
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 
नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन : 4 अन्य उम्मदीवारों ने भी भरा नामांकन, अन्य नेता रहे मौजूद
ओवरस्पीड ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा : युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा