लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा

तेल एवं गैस, रसायन, रियल्टी, बैंकिंग, वित्त और धातु सेक्टरों में ज्यादा गिरावट

लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निवेशकों के करोड़ों रूपए स्वाहा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की तेजी से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा। गुरुवार को सेंसेक्स 363 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23,869 के निचले स्तर पर आ गया।

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 363.66 अंक (0.47 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ। यह 23 जून के बाद का इसका निचला स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 126.65 अंक यानी 0.53 प्रतिशत गिरकर 23,869.60 अंक पर आ गया जो 30 जून के बाद का निचला स्तर है। वृहत बाजार में भी बिकवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.08 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.01 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। ऑटो और मीडिया सेक्टरों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक फिसल गये। तेल एवं गैस, रसायन, रियल्टी, बैंकिंग, वित्त और धातु सेक्टरों में ज्यादा गिरावट देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में अडानी पोर्ट्स का शेयर सवा दो फीसदी नीचे बंद हुआ। बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच नुकसान में रहे। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, बीईएल और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस का शेयर डेढ़ फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ। इटरनल में एक प्रतिशत की तेजी रही। बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी बढ़त में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप तरुण चुघ ने साधा राहुल पर निशाना: नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा से भागने, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का लगाया आरोप
भाजपा सांसद तरूण चुघ ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष संसद में नीट मुद्दे पर...
भारत फूड एक्सपो एवं भारत पैक एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ, खाद्य एवं पैकेजिंग उद्योग के लिए खुले नए व्यावसायिक अवसरों के द्वार
कानोता विवाद को लेकर परिवहन निरीक्षको का कार्य बहिष्कार जारी
नीट विवाद पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- विपक्ष बहस से डर रहा, सदन में आए और सवाल पूछे
ओबीसी सर्वे की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ी, अब तक 75% कार्य पूरा
अंगदान संकल्प अभियान में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर, 1.08 लाख से अधिक लोगों ने लिया संकल्प
फिल्म प्रमोशन : राघव जुयाल, निहारिका एनएम और विकल्प मेहता ने जयपुर में जमाया 'भाई तेरा स्टार है' का रंग