पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर

कच्चे तेल और ईरान संकट से बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों के $100 प्रति बैरल पहुंचने से भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 2,091 अंक फिसलकर 76,059 पर बंद हुआ। आगामी सप्ताह में निवेशकों की निगाहें कॉरपोरेट तिमाही नतीजों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों पर टिकी रहेंगी।

मुंबई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स पांच दिन में 2,091 अंक फिसल गया। अब आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर एक बार फिर पश्चिम एशिया की स्थिति पर होगी। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। इससे भारत जैसे ऊर्जा आयातक देश में घरेलू शेयर बाजारों में पांचों दिन बिकावाली देखी गयी। आने वाले सप्ताह में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के अलावा निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर भी रहेगी। अगले सप्ताह बीईएल, केनरा बैंक, कोल इंडिया, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एलएंडटी और एशियन पेंट्स के साथ कई कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने हैं।

गत सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,091.68 अंक (2.68 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में रहा। सप्ताहांत पर शुक्रवार को यह 76,059.77 अंक पर बंद हुआ जो 12 जून के बाद का इसका निचला स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी सप्ताह के दौरान 566.85 अंक यानी 2.33 प्रतिशत गिरकर 12 जून के बाद के निचले स्तर 23,767.45 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.23 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.18 प्रतिशत टूट गया।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। एचडीएफसी बैंक में सबसे अधिक 9.40 प्रतिशत की गिरावट रही। एक्सिस बैंक का शेयर 7.59 प्रतिशत, इंफोसिस का 5.11, इंडिगो का 5.02, बजाज फाइनेंस का 4.08, अडानी पोर्ट्स का 3.76, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 3.64, भारतीय स्टेट बैंक का 2.78 और मारुति सुजुकी का 2.51 प्रतिशत टूट गया।

सप्ताह के दौरान इटरनल का शेयर 2.34 फीसदी, एशियन पेंट्स का 1.89 प्रतिशत, टाटा स्टील का 1.72, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.32 और बीईएल का 1.06 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। एलएंडटी ने 0.78 प्रतिशत, टेक महिंद्रा ने 0.65, टीसीएस ने 0.63, आईसीआईसीआई बैंक ने 0.61 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 0.56 प्रतिशत और भारती एयरटेल ने 0.51 प्रतिशत का नुकसान उठाया। सप्ताहिक बढ़त में रहने वाली कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 5.55 प्रतिशत, ट्रेंट का 1.74, पावरग्रिड का 1.64, एनटीपीसी का 1.57 और आईटीसी का 1.07 प्रतिशत चढ़ा। टाइटन में 0.98 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.97, बजाज फिनसर्व में 0.92, सन फार्मा में 0.41 और हिंदुस्तान यूनीलिवर में 0.03 प्रतिशत की तेजी रही।

Read More लाल निशान में खुला बाजार: इन स्टॉक्स पर रखें नजर, कच्चे तेल की कीमत में तेजी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी  कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
जयपुर में आयोजित ट्रांस-कैथेटर लर्निंग प्रोग्राम में देश-विदेश के हृदय विशेषज्ञों ने बिना चीर-फाड़ वाली अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया।...
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत
ईरानी व्यापारिक जहाज पर कथित हमला: एक नाविक की मौत, यूक्रेन के खिलाफ तेहरान ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
फिरौती मांगने की वारदात का त्वरित खुलासा: 2 आरोपी दबोचे, एक फरार
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी
पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल