सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, IT शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स 250 अंक टूटा

निवेशकों की बढ़ी चिंता

सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद: लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट, IT शेयरों की बिकवाली से सेंसेक्स 250 अंक टूटा
घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 250 अंक और निफ्टी 80 अंक फिसल गया। आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली रही, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती दिखी। इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर टूटे, जबकि मारुति सुजुकी और टाइटन ने अच्छी बढ़त दर्ज की।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 249.70 अंक (0.33 प्रतिशत) टूटकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 80.50 अंक यानी 0.34 प्रतिशत नीचे 23,865.75 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। प्रमुख सूचकांक कई बार लाल और हरे निशान के बीच चढ़ते-उतराते रहे। सेंसेक्स नीचे 76,329 अंक और ऊपर 77,037 अंक तक गया। इस प्रकार इसमें 708 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजारों में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.42 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.02 प्रतिशत ऊपर रहा।

आईटी समूह में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गयी। निफ्टी आईटी सूचकांक 2.73 प्रतिशत गिर गया। एफएमसीजी, बैंकिंग और मीडिया समूहों में भी गिरावट रही। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन, रियल्टी, फार्मा और ऑटो सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत, टीसीएस का तीन प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का करीब पौने तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा का दो प्रतिशत लुढ़क गया। आईटीसी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिरे। भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में रहे।

मारुति सुजुकी का शेयर पांच प्रतिशत के अधिक की बढ़त में रहा। टाइटन में करीब तीन फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा इटरनल में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। अडानी पोर्ट्स का शेयर करीब दो फीसदी और बजाज फिनसर्व का एक प्रतिशत से अधिक चढ़ा। भारती एयरटेल, इंडिगो और ट्रेंट भी बढ़त में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
गृह विभाग ने 57 एएसपी और 24 डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं। सीआईडी क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक, SOG, साइबर क्राइम...
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि
मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : बिरला
अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने का फैसला, मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों की संख्या होगी आधी
कार की "बत्ती " में नशे का तहखाना, खुला राज तो निकली 18.2 किलो अफीम