बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट : सेंसेक्स 212 अंक गिरकर 77,631 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर

बैंकिंग और वित्त शेयरों में बिकवाली से गिरावट

बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट : सेंसेक्स 212 अंक गिरकर 77,631 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर
घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों में बिकवाली के कारण गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 318 अंक टूटकर 77,526 पर और निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहा है। जहां आईटी और फार्मा शेयरों ने सहारा दिया, वहीं एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गजों के दबाव से बाजार लाल निशान में रहा।

मुंबई। बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 212.58 अंक गिरकर 77,631.94 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 318.45 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 77,526.07 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 93 अंक की गिरावट के साथ 24,233.65 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 90.75 अंक यानी 0.37 प्रतिशत नीचे 24,235.90 अंक पर रहा।

बाजार में बैंकिंग, वित्त, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही जबकि आईटी, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक हरे निशान में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर नीचे चल रहे थे। वहीं, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और एचसीएल के शेयरों में उछाल देखा गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना