शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट: सेंसेक्स 332 अंक टूटा, निफ्टी छह सप्ताह के निचले स्तर पर बंद

कई दिग्गज शेयर टूटे

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट: सेंसेक्स 332 अंक टूटा, निफ्टी छह सप्ताह के निचले स्तर पर बंद
कच्चे तेल में तेजी और वैश्विक दबाव के चलते शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में बिकवाली जारी रही। सेंसेक्स 331 अंक गिरकर 76,059 तथा निफ्टी 102 अंक फिसलकर 23,767 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, आईटी और बैंकिंग शेयरों में हल्की खरीदारी से बाजार को सहारा मिला।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और प्रमुख सूचकांक छह सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स दोपहर से पहले 917 अंक गिरने के बाद अंत में 331.62 अंक (0.43 प्रतिशत) नीचे 76,059.77 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 102.15 अंक यानी 0.43 प्रतिशत टूटकर 23,767.45 अंक पर आ गया। यह दोनों सूचकांकों का 12 जून के बाद का निचला स्तर है।

प्रमुख सूचकांकों की तुलना में वृहत बाजार में दबाव कम रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.11 प्रतिशत चढ़ा जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.32 प्रतिशत गिर गया। आईटी, मीडिया और सार्वजनिक बैंक समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे। ऑटो, धातु, फार्मा, रियल्टी, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस और सीमेंट सेक्टरों में बिकवाली हावी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा फिसल गये। भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और इंफोसिस में एक से दो प्रतिशत की गिरावट रही। टाटा स्टील, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अडानी पोर्ट्स, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर दो प्रतिशत से अधिक चढ़े। आईटीसी, एक्सिस बैंक, टीसीएस, ट्रेंट, मारुति सुजुकी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार
राजस्थान सरकार ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति अवकाश पर जाने के मामले में आईएएस अधिकारी अबरीश कुमार को पदस्थापन आदेशों की...
ई-जीरो एफआईआर से साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार, 18 घंटे में 7 मामले दर्ज
छात्र विरोध मामला: सीजेआई सूर्यकांत ने किया याचिका वाली खबरों का खंडन, मीडिया कवरेज की आलोचना 
दुनिया और एशिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों में राजस्थान का परचम, उदयपुर और जयपुर को मिली वैश्विक पहचान
बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन का इस्तीफा, स्पीकर संभालेंगे कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भागीरथ प्रयास ला रहे रंग, थार मरुस्थल में तैयार हुई 28 किमी परिधि की विशाल कृत्रिम झील
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मादक पदार्थों के नियंत्रण, नशामुक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन तथा भावी कार्ययोजना की ली समीक्षा बैठक