आईटी कंपनियों के दबाव में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 121 अंक टूटा

आईटी शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी फिसले

आईटी कंपनियों के दबाव में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 121 अंक टूटा

सोमवार को शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों पर दबाव के कारण सेंसेक्स 216 अंक गिरकर 85,545 पर आ गया। निफ्टी भी सुस्त शुरुआत के बाद 53 अंक लुढ़ककर 26,274 के स्तर पर रहा।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों पर दबाव रहा जिससे प्रमुख सूचकांक गिरावट में चले गये।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 121.96 अंक टूटकर 85,640.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 216.28 अंक (0.25 प्रतिशत) नीचे 85,545.73 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 5.15 अंक की बढ़त के साथ 26,333.70 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 53.70 अंक यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 26,274.85 अंक पर रहा। पिछले कारोबारी दिवस पर निफ्टी-50 सर्वकालिक उच्च स्तर 26,328.55 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स दूसरे उच्चतम बंद स्तर 85,762.01 अंक पर रहा था।

आईटी और स्वास्थ्य क्षेत्र की कंपनियों के सूचकांक टूट गये। रियलिटी, बैंकिग, धातु और आईटी कंपनियों में तेजी रही। सेंसेक्स की गिरावट में मुख्य योगदान इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और बजाज फाइनेंस का रहा। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी