पश्चिमी एशिया संकट के बीच हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 74,415 अंक पर खुला, रुपया 14 पैसे टूटकर 92.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली

पश्चिमी एशिया संकट के बीच हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 74,415 अंक पर खुला,  रुपया 14 पैसे टूटकर 92.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को रिकवरी मोड में नजर आए। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला, हालांकि रुपये की कमजोरी (92.44 प्रति डॉलर) ने दबाव बनाए रखा। एचडीएफसी और एसबीआई जैसे बड़े शेयरों में बढ़त रही, जबकि आईटी और रियल्टी सेक्टर में बिकवाली देखी गई।

मुंबई। पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 148.13 अंक टूटकर 74,415.79 अंक पर खुला लेकिन कुछ ही देर में हरे निशान में पहुंच गया। बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स एक समय 179 अंक नीचे था तो बाद में 420 अंक की बढ़त तक भी पहुंचा। खबर लिखे जाते समय यह 59.48 अंक (0.08 प्रतिशत) ऊपर 74,623.40 अंक पर था। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 35 अंक गिरकर 23,116.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 26.40 अंक नीचे यानी 0.11 प्रतिशत चढ़कर 23,177.50 अंक पर रहा। छोटी कंपनियों में अभी गिरावट है। डॉलर की तुलना में रुपये में जारी नरमी का दबाव शेयर बाजार पर देखा जा रहा है। फिलहाल रुपया 14 पैसे टूटकर 92.44 रुपये प्रति डॉलर पर है। 

धातु, ऑटो, एफएमसीजी, बैंकिंग और वित्त समूहों के सूचकांक ऊपर हैं जबकि आईटी, रियलटी, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में गिरावट है। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और टाटा स्टील के शेयर फिलहाल बढ़त में चल रहे हैं जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक में गिरावट है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी आईपीएल-2026 : मुंबई इंडियंस को हरा पंजाब किंग्स तालिका में शीर्ष पर पहुंची, प्रभसिमरन और श्रेयस के बीच शतकीय साझेदारी
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। प्रभसिमरन सिंह (80) और श्रेयस अय्यर (66) की 139 रन...
मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र