हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा की बढ़त, आईटी कंपनियों में लिवाली

बाजार में चौतरफा लिवाली

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स में 800 अंक से ज्यादा की बढ़त, आईटी कंपनियों में लिवाली
पश्चिम एशिया संकट के तनाव को पीछे छोड़ते हुए निवेशकों ने एआई (AI) तकनीक में हो रही प्रगति पर भरोसा जताया है। शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा लिवाली के चलते बीएसई सेंसेक्स 792.53 अंक की शानदार बढ़त के साथ 77,534.35 के स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई। आईटी तथा दूसरे सेक्टरों में लिवाली से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 800 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 653.81 अंक की बढ़त के साथ 77,395.63 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 792.53 अंक (1.03 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 77,534.35 अंक पर था। इससे पहले यह 816 अंक तक ऊपर पहुंच गया था। बाजार में चौतरफा लिवाली है। निवेशक पश्चिम एशिया संकट से ज्यादा एआई में चल रही प्रगति को तरजीह दे रहे हैं। इससे आईटी सेक्टर की कंपनियों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 171.10 अंक चढ़कर 26,847.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 230.40 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त में 24,193.20 अंक पर रहा। वृहत बाजार में भी तेजी बनी हुई है। निवेशक मझौली और छोटी कंपनियों में भी विश्वास दिखा रहे हैं। स्वास्थ्य और फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में हैं। निफ्टी आईटी सूचकांक करीब डेढ़ फीसदी ऊपर है। बैंकिंग, वित्त, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और सीमेंट सेक्टरों में भी अच्छी लिवाली देख जा रही है। ऑटो रसायन और रियल्टी सेक्टर भी मजबूत बने हुए हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एशियन पेंट्स के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में हैं।

इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर डेढ़ से दो फीसदी ऊपर हैं। हिंदुस्तान यूनीलिवर, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, एलएंडटी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी एक प्रतिशत से ज्यादा तेजी रही। भारती एयरटेल का शेयर फिलहाल एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में है। इटरनल में भी बिकवाली देखी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन