शुरुआती गिरावट के बाद उबरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 787 अंक की बढ़त के साथ 74,106 पर बंद, इन कंपनियों में दिखी तेजी

बाजार में उछाल: सेंसेक्स 74,000 के पार, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी

शुरुआती गिरावट के बाद उबरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 787 अंक की बढ़त के साथ 74,106 पर बंद, इन कंपनियों में दिखी तेजी
घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शानदार रिकवरी दिखी। सेंसेक्स 787 अंक उछलकर 74,106 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 22,960 के पार पहुंच गया। बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर में भारी लिवाली रही। ट्रेंट के शेयरों में 8% की वृद्धि हुई, हालांकि रिलायंस में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों के लिए यह दो सप्ताह का उच्चतम स्तर है।

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली और बीएसई का सेंसेक्स 787.30 अंक (1.07 प्रतिशत) चढ़कर 74,106.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 255.15 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की बढ़त में 22,968.25 अंक पर पहुंच गया। दोनों प्रमुख सूचकांकों का यह करीब दो सप्ताह का उच्चतम स्तर है। मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.55 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.29 फीसदी ऊपर रहा।

तेल एवं गैस और मीडिया समूहों को छोड़कर सभी सेक्टरों में लिवाली हावी रही। बैंकिंग, वित्त, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। ऑटो, धातु, एफएमसीजी और आईटी समूहों में भी अच्छी तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर आठ प्रतिशत के करीब उछल गया। एक्सिस बैंक, टाइटन, एलएंडटी और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर तीन से चार प्रतिशत के बीच चढ़े। बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक मजबूत हुए।

पावरग्रिड, एनटीपीसी, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए। टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में भी तेजी देखी गयी। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर साढ़े तीन फीसदी के करीब टूट गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली