एक दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 352 अंक की तेजी के साथ 74,559 पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
बाजार में रिकवरी: सेंसेक्स और निफ्टी में 1% से ज्यादा का उछाल
कल की भारी गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है। सेंसेक्स 758 अंक की बढ़त के साथ 74,966 के स्तर पर पहुंचा, वहीं निफ्टी भी 23,240 के पार निकल गया। आईटी, बैंकिंग और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियों में खरीदारी से निवेशकों का भरोसा लौटा है और बाजार फिर से हरे निशान में है।
मुंबई। पिछले कारोबारी दिवस की भारी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और सेंसेक्स तथा निफ्टी-50 सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गये। बीएसई का सेंसेक्स 352.14 अंक की तेजी में 74,559.38 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 758.89 अंक यानी 1.02 प्रतिशत ऊपर 74,966.13 अंक पर था।
इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 108 अंक की बढ़त में 23,110 .15 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 238.80 अंक यानी 1.04 प्रतिशत चढ़कर 23,240.95 अंक पर रहा।
धातु, बैंकिंग, आईटी, मीडिया, रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों में अधिक तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एलएंडटी ने बाजार की बढ़त में सबसे अधिक योगदान दिया। वहीं, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर नीचे चल रहे हैं।

Comment List