शेयर बाजार में लौटी तेजी! बैंकिंग शेयरों के दम पर सेंसेक्स 77,185 पर बंद, निफ्टी 24,078 के पार

बैंकिंग और फाइनेंस शेयरों ने भरी उड़ान

शेयर बाजार में लौटी तेजी! बैंकिंग शेयरों के दम पर सेंसेक्स 77,185 पर बंद, निफ्टी 24,078 के पार
बैंकिंग, ऑटो और फार्मा सेक्टर में हुई चुनिंदा खरीदारी के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पिछले दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 130 अंक मजबूत होकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी 24,070 के स्तर को पार कर गया।

मुंबई। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही। धातु, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी समूहों के सूचकांक लुढ़क गये।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 से शेयर हरे निशान में रहे। इटरनल का शेयर तीन प्रतिशत की बढ़त में रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर पौने तीन प्रतिशत चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक मजबूत हुए। एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में भी तेजी रही। पावरग्रिड, एलएंडटी, टाटा स्टील, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयर एक से पौने दो फीसदी तक टूट गये। बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, टीसीएस, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
संसद भवन में बुधवार को नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों मंसूर अली खान और रजनीश कुमार अग्रवाल को शपथ दिलाई गई। सभापति...
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा
जयपुर में ट्रैफिक और जनसंचार होगा हाईटेक, जेडीए ने शुरू की नई तकनीक
सागर में रिश्तों का खून! पैसों के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, घास के नीचे छिपाया शव
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश