हरे निशान में बंद हुए शेयर बाजार : सेंसेक्स 77,269 तो निफ्टी 24,119 पर, इन कंपनियों में दिखा एक्शन

वैश्विक शांति की उम्मीद से सेंसेक्स-निफ्टी में रौनक

हरे निशान में बंद हुए शेयर बाजार : सेंसेक्स 77,269 तो निफ्टी 24,119 पर, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता की खबरों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ा दिया है। सोमवार को सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 पर और निफ्टी 24,119 के स्तर पर बंद हुआ। अडानी पोर्ट्स, रिलायंस और मारुति जैसे शेयरों में जबरदस्त लिवाली रही। रियलटी और मेटल सेक्टर में भी शानदार बढ़त दर्ज की गई।

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.90 अंक (0.46 प्रतिशत) चढ़कर 77,269.40 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 121.75 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त में 24,119.30 अंक पर पहुंच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.61 फीसदी और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.70 फीसदी ऊपर बंद हुआ।

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि ईरान का नया शांति प्रस्ताव अच्छा है निवेशकों में पश्चिम एशिया संकट के जल्द समाप्त होने का विश्वास जगा है। इससे शेयर बाजारों में लिवाली देखी गयी। आईटी, मीडिया और बैंकिंग को छोड़कर अन्य सेक्टरों में तेजी रही। रियलटी, धातु, स्वास्थ्य, वित्त और फार्मा सेक्टरों के सूचकांकों में ज्यादा तेजी रही। अडानी पोर्ट्स के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, इटरनल और मारुति सुजुकी के शेयर दो से तीन फीसदी के बीच चढ़े।

बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। सनफार्मा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, टाटा स्टील, ट्रेंट और पावर ग्रिड के सूचकांक भी हरे निशान में रहे। भारती एयरटेल का शेयर तीन प्रतिशत से ऊपर टूटा। कोटक महिंद्रा बैंक में भी लगभग तीन फीसदी की तेजी रही। टीसीएस, आईटीसी और इंफोसिस के शेयर एक से दो प्रतिशत ऊपर बंद हुए। इंडिगो और टाइटन के शेयर भी गिरावट में बंद हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा
राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण एवं विनियमन विधेयक कानून बनने के करीब है। नए नियमों के तहत 100 से अधिक छात्रों...
गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों से तबाही, हजारों लोगों के प्रभावित होने की आशंका, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे पचपदरा रिफाइनरी: जयपुर मेट्रो फेज-2 के शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों की मिलेंगी सौगातें, ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक होंगे कार्यक्रम 
ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई