विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, इन शेयरों पर रखें नजर

शेयर बाजार अपडेट: वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, इन शेयरों पर रखें नजर

विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूटकर 77,693 के स्तर पर पहुंच गया। IT, बैंकिंग और ऑटो सेक्टरों में भारी बिकवाली से निफ्टी भी 24,200 के नीचे खुला। ट्रेंट और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल है।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 532.83 अंक नीचे 77,983.66 अंक पर खुला। इसके बाद इसकी गिरावट बढ़ गयी। एक समय यह 823 अंक गिरकर 77,693 अंक तक फिसल गया था। खबर लिखे जाते समय सूचकांक 422.40 अंक (0.54 प्रतिशत) टूटकर 78,094.09 अंक पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 175.75 अंक फिसलकर 24,202.35 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 94.90 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 24,283.20 अंक पर रहा। ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग और आईटी सेक्टरों ने बाजार पर ज्यादा दबाव बनाया। वित्त, धातु, रियलटी और तेल एवं गैस सेक्टरों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत लुढ़क गया है। टेक महिंद्रा फिलहाल सवा दो प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा पौने दो प्रतिशत की गिरावट में है। एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, इंडिगो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा नीचे चल रहे हैं। सनफार्मा और हिंदुस्तार यूनीलिवर एक से डेढ़ फीसदी तक ऊपर हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीबीएसई ने जारी की 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की समय सारणी : 46 से अधिक विषयों की होगी परीक्षा, जानें कब से होंगे एग्जाम सीबीएसई ने जारी की 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की समय सारणी : 46 से अधिक विषयों की होगी परीक्षा, जानें कब से होंगे एग्जाम
CBSE ने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 15 से 21 मई तक एक...
तपती गर्मी में कूल इंतजाम : चिड़ियाघर में पक्षियों की खास देखभाल, नेट से ढंके पिंजरे
शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए बागड़े, कहा- अपनी संस्कृति और श्रद्धा से जुड़े रहना आवश्यक
बंगाल विधानसभा चुनाव : कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच मतदान केंद्र के पास झड़प, कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज
कचरा डंपिंग को लेकर मोहल्लेवासियों और वार्ड इंस्पेक्टर के बीच तीखी झड़प, लोगों का जोरदार प्रदर्शन
बीसलपुर बांध पर PMO का विशेष फोकस, 100 करोड़ के पायलट प्रोजेक्ट से किसानों को लाभ
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पीजी के बहाने कब्जा करने वाली गैंग का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार