हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

शेयर बाजार में बूम

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई। आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी निवेश के दम पर बीएसई का सेंसेक्स 287 अंक उछलकर 75,612.33 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी बढ़कर 23,730.40 पर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई।

मुंबई। आईटी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली के दम पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 126.23 अंक की बढ़त में 75,441.27 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 287.29 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,612.33 अंक पर रहा। आईटी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने खूब पैसा लगाया। निफ्टी आईटी सूचकांक फिलहाल साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक ऊपर है। रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन, एफएमसीजी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में भी तेजी रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 25.35 अंक चढ़कर 23,675.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 80.45 अंक (0.34 प्रतिशत) ऊपर 23,730.40 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर सवा चार प्रतिशत, टेक महिंद्रा का पौने चार प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का साढ़े तीन प्रतिशत और टीसीएस का तीन प्रतिशत ऊपर है। ट्रेंट, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडिगो के शेयर भी बढ़त में रहे। आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर