हरे निशान में खुले शेयर बाजार: वित्त, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टरों में गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नज़र

सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती बढ़त

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: वित्त, बैंकिंग और रियल्टी सेक्टरों में गिरावट, इन कंपनियों पर रखें नज़र
मुंबई के शेयर बाजार में गुरुवार को आईटी और ऑटो क्षेत्र की कंपनियों में हुई लिवाली के चलते रौनक देखी गई। इंफोसिस और मारुति जैसे दिग्गज शेयरों में आई मजबूती की बदौलत सेंसेक्स 77,300 के पार खुलकर मजबूत स्थिति में बना रहा।

मुंबई। आईटी सेक्टर की कंपनियों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.99 अंक की बढ़त के साथ 77,388.42 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 174.39 अंक (0.23 फीसदी) की मजबूती के साथ 77,359.82 अंक पर था। आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, तेल एवं गैस, रसायन और एफएमसीजी समूहों की कंपनियों में निवेशक लिवाली कर रहे हैं। वहीं, वित्त, बैंकिंग और रियल्टी समूहों में गिरावट है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 63.60 अंक ऊपर 24,142.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 36 अंक यानी 0.15 प्रतिशत चढ़कर 24,144.50 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर फिलहाल सवा दो फीसदी ऊपर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस के शेयर एक प्रतिशत से अधिक मजबूत हैं। एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और टीसीएस के शेयर भी इस समय हरे निशान में हैं। बीईएल, एक्सिस बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयर दबाव में चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव   जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं, कहा- हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सेवा का दिव्य उत्सव  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह...
NEET-UG पेपर लीक: CBI का बड़ा खुलासा, केमिस्ट्री के प्रश्न खरीदने के लिए दिए गए थे 5 लाख रुपये
ईरान : बच्चों के कैंसर अस्पताल के पास अमेरिकी हमला, 211 मरीज प्रभावित
गोविन्द देव जी मंदिर में निकली रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
सलमान खान ने सबसे पहले समझ ली थी सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की लव स्टोरी, कपल ने किया खुलासा
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल और विमान ईंधन पर 7₹ 'टैक्स' बढ़ाया, पेट्रोल पर 1.5₹ की कटौती
एएनटीएफ ने एक ही दिन में दो बड़े अभियान में पकड़े दो इनामी अपराधी, जानें पूरा मामला