बजट के ए​क दिन बाद गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, निवेशकों के 10 लाख करोड़ दांव पर

शेयर बाजार ने संभाली वापसी

बजट के ए​क दिन बाद गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, निवेशकों के 10 लाख करोड़ दांव पर
शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में लौटे। रुपये में मजबूती दिखी। आईटी-एफएमसीजी कमजोर, जबकि बैंक, ऑटो और रियलटी शेयरों में तेजी रही।

मुंबई। बजट के दिन बाद बड़ी गिरावट के बाद सोमवार को भी घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत लाल निशान में हुई, हालांकि बाद में प्रमुख सूचकांक बढ़त बनाने में कामयाब रहे। बीएसई का सेंसेक्स 167.26 अंक टूटकर 80,555.68 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 405.45 अंक (0.50 प्रतिशत) ऊपर 81,128.39 अंक पर था।     

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 28.95 अंक की गिरावट में 24,796.50 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 83.25 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 24,908.70 अंक पर था। रुपये में तेजी का असर भी शेयर बाजारों पर दिखा। भारतीय मुद्रा फिलहाल 31 पैसे की बढ़त में 91.6250 रुपये प्रति डॉलर पर है। 

आईटी, सार्वजनिक बैंक, स्वास्थ्य फार्मा, धातु, रसायन और एफएमसीजी सेक्टरों के सूचकांक गिरावट में रहे। रियलटी, निजी बैंक, तेल एवं गैस और ऑटो सेक्टरों में तेजी रही। 

सेंसेक्स की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, इटरनल और एशियन पेंट्स का योगदान अधिक रहा। वहीं, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर नीचे चल रहे थे। 

Read More शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खनन नीति में बदलाव से चूना उद्योग को मिलेगी नई संजीवनी, छोटे खनन पट्टों के आवंटन की तैयारी खनन नीति में बदलाव से चूना उद्योग को मिलेगी नई संजीवनी, छोटे खनन पट्टों के आवंटन की तैयारी
वर्ष 2015-16 में लाइमस्टोन को मेजर मिनरल घोषित किए जाने के बाद छोटे खनन पट्टों का आवंटन लगभग बंद हो...
युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस; दोषियों पर कार्रवाई की मांग
जीआरपीएफ रैंकिंग में महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश में प्रथम, शिकायत निस्तारण रैंकिंग में प्रतापगढ़ जिला अव्वल
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का मनाया जश्न
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला: छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा टालना अनुचित, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज और मारपीट के लिए सरकार माफी मांगनी चाहिए
साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए एसबीआई : देवनानी
विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना