तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में लौटी तेजी : सेंसेक्स 77,303 अंक पर, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन 

मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली का जोर

तीन दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजारों में लौटी तेजी : सेंसेक्स 77,303 अंक पर, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन 

तीन दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार ने शानदार वापसी की है। सेंसेक्स 639 अंक चढ़कर 77,303 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24,092 के स्तर पर पहुंचा। सनफार्मा के शेयरों में अधिग्रहण की खबर से 7% की तेजी रही। फार्मा, आईटी और ऑटो सेक्टर में लिवाली से निवेशकों का उत्साह दोबारा लौट आया है।

मुंबई। फार्मा, आईटी और ऑटो कंपनियों में अच्छी लिवाली से सोमवार को घरेलू शेयर बाजार तीन दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 639.42 अंक (0.83 प्रतिशत) की बढ़त में 77,303.63 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 194.75 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की तेजी में 24,092.70 अंक पर रहा। इससे पहले लगातार तीन दिन दोनों प्रमुख सूचकांक टूटे थे।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। निफ्टी-मिडकैप-50 सूचकांक 1.52 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.90 प्रतिशत चढ़ा। दवा बनाने वाली कंपनी सनफार्मा द्वारा इसी क्षेत्र की अमेरिकी कंपनी ऑर्गानॉन के अधिग्रहण की खबर के बाद भारतीय कंपनी का शेयर आज सात प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयर दो से तीन प्रतिशत चढ़े।

टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी और इंफोसिस के शेयर एक से दो प्रतिशत तक ऊपर बंद हुए। भारतीय स्टेट बैंक, इंडिगो, टाइटन, एलएंडटी, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे। एक्सिस बैंक का शेयर तीन फीसदी लुढ़क गया। बीईएल में दो प्रतिशत की गिरावट रही। ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक और इटरनल के शेयर भी टूट गये।

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
जिले में शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच कर उपचार। आयरन टेबलेट्स वितरित...
‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता
वित्त भवन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक : वैभव गालरिया ने कहा- योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से राजस्व लक्ष्य पूरे करे
बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद
धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
61 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ INA Solar ने रचा नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 59.34 प्रतिशत बढ़ा
कम हाजिरी वाले कानून के छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत देने वाले फैसले पर सुप्रीम रोक, अदालत ने जारी किया नोटिस