शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 81,666 और निफ्टी 25,088 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार तेजी

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 81,666 और निफ्टी 25,088 पर बंद

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती लौटी। सेंसेक्स 943 अंक और निफ्टी 262 अंक चढ़कर बंद हुए। रुपये में तेजी दिखी, बैंक और ऑटो शेयरों ने बढ़त को सहारा दिया।

मुंबई। घेरलू शेयर बाजारों में एक बार से तेजी लौट आई है और इसके साथ ही सेंसेक्स 943.52 अंक चढ़कर 81,666.46 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 262.95 अंक की मजबूती के साथ 25,088.40 अंक पर बंद हुई। इससे पहले आज सुबह सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत लाल निशान में हुई, हालांकि बाद में प्रमुख सूचकांक बढ़त बनाने में कामयाब रहे। बीएसई का सेंसेक्स 167.26 अंक टूटकर 80,555.68 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत हरे निशान में चला गया। खबर लिखे जाते समय यह 405.45 अंक (0.50 प्रतिशत) ऊपर 81,128.39 अंक पर था।     

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 28.95 अंक की गिरावट में 24,796.50 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 83.25 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 24,908.70 अंक पर था। रुपये में तेजी का असर भी शेयर बाजारों पर दिखा। भारतीय मुद्रा फिलहाल 31 पैसे की बढ़त में 91.6250 रुपये प्रति डॉलर पर है। 

आईटी, सार्वजनिक बैंक, स्वास्थ्य फार्मा, धातु, रसायन और एफएमसीजी सेक्टरों के सूचकांक गिरावट में रहे। रियलटी, निजी बैंक, तेल एवं गैस और ऑटो सेक्टरों में तेजी रही। 

सेंसेक्स की तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, इटरनल और एशियन पेंट्स का योगदान अधिक रहा। वहीं, इंफोसिस, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर नीचे चल रहे थे। 

Read More कलवकुंतला कविता ने की तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना: नई राजनीतिक पार्टी बनाने का दिया संकेत, दिल्ली आबकारी नीति के मामले में मिली क्लीन चीट

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह