शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 254 अंक की बढ़त के साथ 77,409.98 पर बंद

अमेरिका-ईरान समझौते से उत्साह

शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 254 अंक की बढ़त के साथ 77,409.98 पर बंद
अमेरिका-ईरान शांति समझौते की मुख्य बातें सामने आने से घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ बंद हुआ। होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की खबर से उत्साहित सेंसेक्स 254 अंक चढ़कर 77,409.98 और निफ्टी 82 अंक मजबूत होकर 24,168 पर पहुंच गया। इंडिगो और ट्रेंट के शेयरों में शानदार बढ़त रही।

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की मुख्य बातें सामने आने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन तेजी देखी गयी। अमेरिका ने ईरान के साथ सहमति पत्र की मुख्य बातें सार्वजनिक की हैं। इसमें 60 दिन के भीतर प्रस्तावित अंतिम समझौते से पहले ही होर्मुज जलडमरूमध्य को वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोलने की बात भी शामिल है। इससे निवेशकों में उत्साह दिखा। बीएसई का सेंसेक्स 254.36 अंक (0.33 प्रतिशत) चढ़कर कारोबार की समाप्ति पर 77,409.98 अंक पर पहुंच गया। यह 07 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 82.30 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,168 अंक पर बंद हुआ। यह 08 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।

वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.32 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.44 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी सेक्टर दबाव में रहा। निफ्टी आईटी सूचकांक 1.19 प्रतिशत टूट गया। स्वास्थ्य, फार्मा, वित्त, बैंकिंग, रियल्टी, मीडिया और रसायन समूहों में लिवाली का जोर रहा।सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर पौने तीन फीसदी, ट्रेंट का ढाई फीसदी और बीईएल का दो फीसदी ऊपर बंद हुआ। एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े।

हिंदुस्तान यूनीलिवर, अडानी पोर्ट्स, पावरग्रिड, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व के शेयर भी ऊपर बंद हुए। इंफोसिस का शेयर ढाई प्रतिशत से अधिक टूट गया। टेक महिंद्रा और मारुति सुजुकी में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। टीसीएस एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
तेलंगाना सरकार ने पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 'डिजिटल कैबिनेट' पहल शुरू की है।...
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार
शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स 254 अंक की बढ़त के साथ 77,409.98 पर बंद