आईटी कंपनियों की जोरदार बढ़त से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने बढ़त के साथ की क्लोजिंग

दूसरे दिन भी शेयर बाजार में बहार

आईटी कंपनियों की जोरदार बढ़त से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने बढ़त के साथ की क्लोजिंग
आईटी सेक्टर में जोरदार लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 579 अंक चढ़कर 77,502 पर और निफ्टी 24,175 के पार पहुंच गया। इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा में शानदार तेजी रही, जबकि अधिकांश सेक्टरों में निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली।

मुंबई। आईटी तथा अन्य सेक्टरों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 579.48 अंक (0.75 प्रतिशत) चढ़कर 77502.12 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी-50 सूचकांक 169.85 अंक यानी 0.71 प्रतिशत ऊपर 24,175.70 अंक पर बंद हुआ। बाजार में चौतरफा लिवाली रही। वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.51 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.25 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

सार्वजनिक बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी देखी गयी। निफ्टी आईटी सूचकांक में 4.64 फीसदी का उछाल रहा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, रसायन और रियल्टी समूहों के सूचकांक भी एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। सेंसेक्स में आईटी क्षेत्र की कंपनियों में सबसे अधिक तेजी रही। इंफोसिस का शेयर साढ़े पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ा। टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी चार प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे।

बजाज फिनसर्व का शेयर सवा तीन फीसदी ऊपर बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी एयरपोर्ट्स, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूट गये। इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे। एलएंडटी, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

4 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की जिला वार जिम्मेदारी तय, सभी जिलों में करेंगे कार्यक्रम का समन्वय 4 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंत्रियों की जिला वार जिम्मेदारी तय, सभी जिलों में करेंगे कार्यक्रम का समन्वय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा में प्रस्तावित राजस्थान रिफाइनरी परियोजना एवं अन्य विकास...
पाकिस्तान में गुरुद्वारा तोड़े जाने पर भाजपा का हमला, AAP की चुप्पी को बताया 'सिख विरोधी मानसिकता'
राजस्थान में भुगतान तंत्र ठप, गहलोत ने सीएम भजनलाल को लिखा अति आवश्यक पत्र
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- सरकारी अनुभवहीनता से पूर्व जानकारी के बाद भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न
अमेरिका-इजरायल के बीच भूमि आवंटन समझौता: यरुशलम में बनेगा अमेरिकी दूतावास का स्थायी परिसर, ट्रंप के फैसले को मिली नई रफ्तार 
पंजाब कांग्रेस में जिम्मेदारी न मिलने पर छलका मनीष तिवारी का दर्द, सोशल मीडिया पर साझा किया भावनात्मक पोस्ट
स्पाइनल एनेस्थीसिया में उपयोग होने वाले इंजेक्शन के एक बैच पर रोक, दवा वापस मंगाने के निर्देश