हरे निशान में बंद हुआ बाजार : सेंसेक्स 544 अंक की बढ़त के साथ 76,808.48 पर बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी

बाजार में लगातार तीसरे दिन बूम

हरे निशान में बंद हुआ बाजार : सेंसेक्स 544 अंक की बढ़त के साथ 76,808.48 पर बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी
अमेरिका-ईरान शांति समझौते और कच्चे तेल में गिरावट से घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर रहे। सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर 76,808.48 और निफ्टी 132 अंक मजबूत होकर 23,989.15 पर बंद हुआ। यह मई के बाद का उच्चतम स्तर है।

मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के बाद घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सुबह बढ़त के साथ खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहा। अंत में यह 544.15 अंक (0.71 प्रतिशत) ऊपर 76,808.48 अंक पर बंद हुआ। यह 08 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर 19 जून को स्विटजरलैंड में हस्ताक्षर होंगे। इस दौरान कच्चे तेल में गिरावट बनी हुई है और 81 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। इससे घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी शुरुआत से ही ऊपर बना रहा और अंत में 132.25 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढ़कर 23,989.15 अंक पर बंद हुआ। यह इसका 25 मई के बाद का उच्चतम स्तर है। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.60 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.42 प्रतिशत मजबूत हुआ। रियल्टी, आईटी, एफएमसीजी, वित्त, मीडिया, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांकों में तेजी रही। वहीं, धातु, ऑटो फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनीलिवर में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। टीसीएस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, आईटीसी और टाइटन के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एशियन पेंट्स के शेयर भी ऊपर बंद हुए। इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बीईएल, भारतीय स्टेट बैंक और सन फार्मा में गिरावट रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और परिश्रम की प्रेरणा देता रहेगा : देवनानी महाराणा प्रताप का जीवन देशभक्ति, आत्मसम्मान और परिश्रम की प्रेरणा देता रहेगा : देवनानी
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रताप का...
सप्तम वित्त आयोग की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने का मकसद, आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने लिए प्रतिनिधियों से सुझाव
अफगानिस्तान में भीषण सड़क हादसा: एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 8 अन्य घायल
जी-7 शिखर सम्मेलन: एवियन पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति पार्मेलिन से की मुलाकात, फ्रांस G7 समिट में होंगे शामिल
टेलीग्राम ब्लॉक करने से नहीं छिपेंगी नाकामियां : असली पेपर लीक माफिया पर कार्रवाई करे सरकार, खड़गे ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
महाराणा प्रताप जयन्ती पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दी शुभकामनाएं, वीरता और मेवाड़ स्वतंत्रता संघर्ष को बताया ऐतिहासिक प्रेरणा
हरे निशान में बंद हुआ बाजार : सेंसेक्स 544 अंक की बढ़त के साथ 76,808.48 पर बंद, इन शेयरों में दिखी तेजी