हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094.07 पर बंद, इन शेयर्स में दिखी तेजी

सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार बढ़त

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094.07 पर बंद, इन शेयर्स में दिखी तेजी
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति से घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 291 अंक चढ़कर 77,094 और निफ्टी 89 अंक बढ़कर 24,102 पर बंद हुआ। मीडिया, फार्मा और आईटी सेक्टरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई, जबकि टेक महिंद्रा और रिलायंस के शेयरों में उछाल रहा। एशियन पेंट्स में गिरावट रही।

मुंबई। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 291.17 अंक (0.38 प्रतिशत) चढ़कर 77,094.07 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 89.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत ऊपर 24,102.90 अंक पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम शांति समझौते के लिए चल रही वार्ता में प्रगति की खबरों से बाजार में निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है।

वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.37 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.60 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। एफएमसीजी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। सबसे ज्यादा तेजी मीडिया, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में देखी गयी। इनके बाद तेल एवं गैस और आईटी सेक्टरों का स्थान रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर दो प्रतिशत के करीब चढ़ा। सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और बीईएल में भी एक प्रतिशत अधिक तेजी रही। बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे। एशियन पेंट्स का शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। टाइटन में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। पावरग्रिड, ट्रेंट, आईटीसी, इटरनल, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी नीचे रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका भतीजे ने ही की चाची की हत्या : चांदी के कड़े लूटने के लिए काट दिए पैर, शव कुएं में फेंका
जयपुर के शिवदासपुरा में महिला बीना देवी बैरवा की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। आभूषण लूटने के लिए भतीजे...
67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक
भरत तिवारी प्रकरण को लेकर काशी में सड़कों पर उतरा केसरिया भारत, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग
अमेरिका का समुद्र में बड़ा एक्शन : कथित ड्रग तस्करी जहाज़ पर हमला; दो ढेर, सैन्य कार्रवाई पर उठे सवाल
जेएलएनएच में दवा वितरण हुआ डिजिटल: ऑनलाइन डिमांड व्यवस्था लागू, कंप्यूटर प्रशिक्षण के अभाव में नर्सिंगकर्मी चिंतितं
चीन का अमेरिका पर बड़ा आर्थिक प्रहार, 46 अमेरिकी कंपनियों के उत्पादों की खरीद पर लगाया प्रतिबंध
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला: जयराम ने लगाया ग्रामीण मजदूरी के आंकड़ों में हेराफेरी की राजनीति का आरोप