हरे निशान में बंद हुआ बाजार: ऑटो, बैंकिंग कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखा एक्शन 

सेंसेक्स 117 अंक चढ़कर 75,300 के पार

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: ऑटो, बैंकिंग कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखा एक्शन 
शुरुआती गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में लिवाली के चलते बीएसई का सेंसेक्स 117.54 अंक चढ़कर 75,318.39 पर और निफ्टी 41 अंक की मजबूती के साथ 23,659 पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज में पौने तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

नई दिल्ली। ऑटो और बैंकिंग कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार से उबरते हुए अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 117.54 अंक (0.16 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 75,318.39 अंक पर पहुंच गया। बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव रहा। बीच कारोबार में सेंसेक्स नीचे 74,529 अंक और ऊपर 75,406 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 41 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 23,659 अंक पर बंद हुआ।

वृहत बाजार भी बाद में हरे निशान में चला गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.04 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। तेल एवं गैस, ऑटो, बैंकिंग और रियलटी सेक्टरों में तेजी रही जबकि मीडिया, एफएमसीजी और आईटी सेक्टर दबाव में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में पौने तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। बजाज फिनसर्व और ट्रेंट के शेयर भी एक फीसदी से ज्यादा चढ़े। इंडिगो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर भी ऊपर रहे। बीईएल में करीब सवा दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। टेक महिंद्रा, इटरनल, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी टूट गये।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित