सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन

ऑटो, आईटी और धातु शेयरों में तेजी

सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और बैंकिंग व वित्तीय शेयरों में बिकवाली के कारण शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 455.59 अंक फिसलकर 78,499.17 पर और निफ्टी 65.35 अंक घटकर 24,570.65 पर आ गया। हालांकि आईटी व ऑटो क्षेत्र में मजबूती दर्ज की गई।

मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 455.59 अंक (0.58 प्रतिशत) टूटकर 78,499.17 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर सेंसेक्स साढ़े तीन महीने के उच्चतम स्तर पर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 65.35 अंक (0.27 प्रतिशत) फिसलकर 24,570.65 अंक पर आ गया। वृहत बाजार में भी मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.26 फीसदी मजबूत हुआ। स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.05 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

ऑटो, आईटी और धातु शेयरों में तेजी रही। निफ्टी ऑटो 1.84 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 1.42 और निफ्टी धातु 0.50 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर करीब छह प्रतिशत गिर गया। बजाज फिनसर्व चार प्रतिशत से अधिक फिसल गया। आईसीआईसीआई बैंक और ट्रेंट में साढ़े तीन से पौने चार फीसदी की गिरावट रही।

एक्सिस बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा टूटे। टाइटन, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और इटरनल के शेयर भी लाल निशान में रहे।टीसीएस में सबसे अधिक साढ़े तीन प्रतिशत की तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर ढाई फीसदी और भारतीय स्टेट बैंक का एक फीसदी की बढ़त में रहा। टेक महिंद्रा, बीईएल, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, मारुति सुजुकी और पावरग्रिड के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर