अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति से घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,073 अंक की छलांग लगाकर 76,488.96 और एनएसई निफ्टी 312 अंक चढ़कर 24,031.70 पर बंद हुआ। एफएमसीजी को छोड़कर बैंकिंग, ऑटो और रियल्टी समेत सभी सेक्टरों में जोरदार लिवाली रही।

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को अच्छी तेजी रही और बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,073.61 अंक उछलकर 76,488.96 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 312.40 अंक यानी 1.32 प्रतिशत चढ़कर 24,031.70 अंक पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति के बाद निवेश धारणा मजबूत हुई है। वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.99 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.37 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। बैंकिंग, वित्त, ऑटो, रियलटी, रसायन, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में निवेशकों ने ज्यादा विश्वास दिखाया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर करीब तीन प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर ढाई प्रतिशत ऊपर बंद हुए। इटरनल, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी दो से ढाई प्रतिशत तक चढ़े।

एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच मजबूत हुए। अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर भी हरे निशान में रहे। इंफोसिस और टीसीएस में गिरावट रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित