हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

बाजार का उतार-चढ़ाव: मामूली बढ़त के साथ निफ्टी हुआ बंद

हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली से इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। ऑटो और फार्मा सेक्टर में लिवाली के दम पर निफ्टी 14 अंकों की मामूली बढ़त के साथ बंद। सेंसेक्स लाल निशान में रहा। अडानी पोर्ट्स और सनफार्मा जैसे शेयरों में मजबूती। एफएमसीजी और वित्तीय शेयरों में बिकवाली का दबाव आया नजर।

मुंबई। ऑटो और फार्मा सेक्टरों में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई का सेंसेक्स सुबह के कारोबार में एक समय 303 अंक की बढ़त में था, लेकिन दोपहर बाद 305 अंक से ज्यादा उतर गया। अंत में यह 27.46 अंक (0.03 प्रतिशत) टूटकर 82,248.61 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक उतार-चढ़ाव से होता हुआ अंत में 14.05 अंक यानी 0.06 प्रतिशत ऊपर 25,496.55 अंक पर बंद होने में कामयाब रहा।

मझौली कंपनियों में लिवाली का जोर रहा जबकि छोटी कंपनियों में बिकवाली अधिक देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.69 प्रतिशत चढ़ गया। निफ्टी स्मॉलकैप-50 सूचकांक में 0.01 प्रतिशत की गिरावट रही। ऑटो, सार्वजनिक बैंक, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन समूहों में ज्यादा तेजी रही। एफएमसीजी, मीडिया और वित्तीय कंपनियों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स में बीईएल का शेयर करीब सवा दो प्रतिशत चढ़ गया। अडानी पोर्ट्स, सनफार्मा और मारुति सुजुकी के शेयर एक से दो प्रतिशत मजबूत हुए। भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, टाटा स्टील औरर आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी ऊपर रहे। 

ट्रेंट का डेढ़ प्रतिशत से अधिक टूट गया। इटरनल और पावरग्रिड के शेयर भी एक प्रतिशत से ज्यादा गिरे। एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर भी नीचे बंद हुए।

Read More ओडिशा में मोड पर पलटी तेज रफ्तार बस : पर्यटक बस के पलटने से 5 लोगों की मौत, बस से बाहर गिरे यात्री

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने दिए 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश, 321 मतदान केंद्र दूसरी जगह होंगे स्थापित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने दिए 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश, 321 मतदान केंद्र दूसरी जगह होंगे स्थापित
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य...
ईरान में अपने पायलट की तलश कर रहा अमेरिका : लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश के लिए तेज किया अभियान, एसी-130 गनशिप के स्क्वाड्रन विमान से लगाएंगे छलांग
प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी : मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट
जयपुर में बड़ी कार्रवाई : एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
भारत की समुद्री ताकत में इजाफा : नौसेना में शामिल तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी, रक्षा मंत्री बोले- शब्द नहीं, शक्ति है अरिदमन
अमेरिका से बातचीत के फैसले की जानकारी मित्र देशों को देगा ईरान, राजनयिक सूत्र ने कहा- इस मुद्दे पर रूस के प्रति पूरी पारदर्शिता दिखाने के लिए तैयार
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या : शव को पेट्रोल व शराब से जलाया, हाथ पर लिखे नाम से हुई मृतक की पहचान