शेयर बाजार में सोमवार को आ सकती है बड़ी गिरावट, अमेरिका के 100% आयात शुल्क वाले विधेयक का दिखेगा असर

शेयर बाजार पर दबाव की आशंका

शेयर बाजार में सोमवार को आ सकती है बड़ी गिरावट, अमेरिका के 100% आयात शुल्क वाले विधेयक का दिखेगा असर
अमेरिकी सीनेट में रूस और ईरान से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने का विधेयक पारित होने के बाद आगामी कारोबारी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजारों पर दबाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इस सप्ताह जारी होने वाले खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े भी बाजार की भावी दिशा तय करेंगे।

मुंबई। बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों पर अमेरिकी आयात शुल्क से संबंधित विधेयक का असर दिखेगा। अमेरिकी संसद की सिनेट में भारत समेत पांच देशों पर रूस और ईरान से तेल खरीदने के लिए 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने से संबंधित विधेयक को मंजूरी मिल चुकी है। इससे सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा सकती है।

इसके अलावा, बाजार पर महंगाई के आंकडों का असर भी दिखेगा। खुदरा महंगाई और थोक महंगाई के आंकड़े इसी सप्ताह जारी होने हैं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स तीन दिन बढ़त में और दो दिन गिरावट में रहा। सप्ताह के दौरान सूचकांक 404.53 अंक (0.52 प्रतिशत) चढ़कर 78,499.17 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी-50 सूचकांक 187.05 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी में 24,570.65 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक सप्ताह के दौरान 0.37 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.73 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों में तेजी रही। सप्ताह के दौरान भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 6.74 प्रतिशत चढ़ा। इटरनल में 4.33 प्रतिशत, इंफोसिस में 3.81, टीसीएस में 3.72, बीईएल में 3.69, इंडिगो में 3.37 और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.09 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। एलएंडटी का शेयर 2.70 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 1.85, आईटीसी का 1.62, टाइटन का 1.39, अल्ट्राटेक सीमेंट का 1.14, एक्सिस बैंक का 0.69, कोटक महिंद्रा बैंक का 0.46 और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 0.18 प्रतिशत मजबूत हुआ।

बजाज फाइनेंस का शेयर 5.23 प्रतिशत के साप्ताहिक नुकसान में रहा। पावरग्रिड का शेयर 4.41 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 2.13, सनफार्मा का 2.03, बजाज फिनसर्व का 1.36, मारुति सुजुकी का 1.33 और एशियन पेंट्स का एक प्रतिशत टूट गया। हिंदुस्तान यूनीलिवर में 0.97 प्रतिशत, टाटा स्टील में 0.95, आईसीआईसीआई बैंक में 0.92, अडानी पोर्ट्स में 0.79, भारती एयरटेल और एनटीपीसी दोनों में 0.62, ट्रेंट में 0.15 और टेक महिंद्रा में 0.10 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही।

Read More RAC यात्रियों को बिस्तर किट नहीं मिलने पर रेलवे सख्त, सभी जोन को पूर्ण बिस्तर उपलब्ध कराने के निर्देश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खरीद-बिक्री सहकारी समितियों के लिए 2026-27 में 6647 करोड़ रुपए से अधिक का लक्ष्य, कृषि उपज के लिए 5698.71 करोड़ निर्धारित खरीद-बिक्री सहकारी समितियों के लिए 2026-27 में 6647 करोड़ रुपए से अधिक का लक्ष्य, कृषि उपज के लिए 5698.71 करोड़ निर्धारित
सहकारिता विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए राज्य की खरीद-बिक्री और फल-सब्जी सहकारी समितियों का कुल 6647.39 करोड़ रुपए कारोबार...
झारखंड विधानसभा परिसर में छात्रों का हंगामा: प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़े आंदोलनकारी, लाठीचार्ज के बाद बढ़ा तनाव
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव
त्रिपुरा: अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के प्रयास में 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, पासपोर्ट और वीजा संबंधी कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ सिर्फ कन्नड़ फिल्म नहीं, भारतीय फिल्म है : यश
झीलों की नगरी में जमघट : 18 देशों के 32 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पहुंचे उदयपुर
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश हुई, गृह मंत्री की चुप्पी महज चूक नहीं...