व्यापार घाटा कम होकर 20.31 अरब डॉलर हुआ, पेट्रोलियम और ज्वैलरी आयात बढ़ा

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 22.42 अरब डॉलर रहा था

व्यापार घाटा कम होकर 20.31 अरब डॉलर हुआ, पेट्रोलियम और ज्वैलरी आयात बढ़ा

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का व्यापार घाटा कम होकर 20.31 अरब डॉलर रह गया।

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश का व्यापार घाटा कम होकर 20.31 अरब डॉलर रह गया। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 22.42 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अप्रैल-जून 2025 में देश का कुल आयात 230.62 अरब डॉलर और कुल निर्यात 210.31 अरब डॉलर रहा। आयात की तुलना में निर्यात ज्यादा बढ़ने से व्यापार घाटे में कमी आयी है। पिछले साल की समान तिमाही में आयात  220.94 अरब डॉलर और निर्यात 198.52 अरब डॉलर था। इसमें वस्तु निर्यात 1.92% बढ़कर 112.17 अरब डॉलर और सेवा निर्यात 10.93% बढ़कर 98.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वस्तु आयात 4.23% और सेवा आयात 4.92% बढ़कर क्रमश: 179.44 अरब डॉलर और 51.18 अरब डॉलर पर रहे। मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल-जून की तिमाही में गैर-पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 5.97% बढ़कर 94.77 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 89.42 अरब डॉलर था।

पेट्रोलियम और ज्वैलरी आयात बढ़ा :

तिमाही के दौरान पेट्रोलियम और हीरे-जवाहरात को छोड़कर अन्य वस्तुओं का आयात 117.02 अरब डॉलर और निर्यात 88.10 अरब डॉलर रहा। जून 2025 में कुल निर्यात 67.98 अरब डॉलर और कुल आयात 71.50 अरब डॉलर रहा। इसमें वस्तु निर्यात 35.14 अरब डॉलर और आयात 53.92 अरब डॉलर रहा। इस दौरान सेवाओं का निर्यात 32.84 अरब डॉलर और आयात 17.58 अरब डॉलर दर्ज किया गया।   

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- सादगी और शुचिता से जुड़े शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ रहा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। बागडे ने मुख्यमंत्री शर्मा...
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : कमाई हुई 350 करोड़ के पार, क्रिटिक्स और दर्शकों की पसंद बनी फिल्म 
कांग्रेस की रैली में अभद्र नारों पर राज्यसभा में हंगामा, सत्ता पक्ष ने की सोनिया-राहुल से माफी की मांग
Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग