स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए सौ और राजस्थान यूथ गेम्स के लिए 50 करोड़ : पीपीपी मोड पर खेल एकेडमी, नए खेल स्टेडियम और इक्विपमेंट पर जोर

लालगढ़ जाटान में नई हैंडबाल एकेडमी 

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए सौ और राजस्थान यूथ गेम्स के लिए 50 करोड़ : पीपीपी मोड पर खेल एकेडमी, नए खेल स्टेडियम और इक्विपमेंट पर जोर

राजस्थान बजट में खेल क्षेत्र को बढ़ावा देते हुए महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी में खेल ढांचे हेतु 100 करोड़ और राजस्थान यूथ गेम्स के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कई जिलों में नए स्टेडियम, इंडोर हॉल और मल्टीपरपज कॉम्पलेक्स बनेंगे। पीपीपी मोड पर खेल अकादमियां विकसित होंगी।

जयपुर। राजस्थान सरकार के बजट में खेल जगत को खास तवज्जो दी गई है। प्रदेश में प्रस्तावित महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी में आधारभूत खेल संरचना के विकास के लिए जहां सौ करोड़ रुपए खर्च का प्रावधान किया गया है, वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर प्रस्तावित राजस्थान यूथ गेम्स के आयोजन के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। वित्तमंत्री दिया कुमारी ने अपनी बजट घोषणा में जिलों में खेल सुविधाओं के विस्तार, नये खेल स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और खेल उपकरणों की उपलब्धता पर ज्यादा जोर दिया है। जयपुर और उदयपुर में रीको और आरएसएमएमएल के सहयोग से एक-एक खेल के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

यहां बनेंगे नए खेल स्टेडियम :

वित्तमंत्री ने धौलपुर, विजय नगर (मसूदा), बानसूर (कोटपूतली-बहरोड़), छींछ (गांगड़तलाई), हिम्मत मैदान गढ़ी (बांसवाड़ा), डीग कामां, अकोला (भोपालसागर) चित्तौड़गढ़, अहोर (जालोर), नवलगढ़, काकोड़ा और बुहाना (झुंझुनूं), हिण्डौन (करौली), इटावा (पीपल्दा) कोटा, भीम (राजसमन्द), श्रीमाधोपुर (सीकर) और बारां में खेल स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की है। वहीं पृथ्वीराज चौहान खेल स्टेडियम ब्यावर और जयपुर के चित्रकूट स्टेडियम पर विकास कार्य कराए जाएंगे।

नए इंडोर स्टेडियम बनेंगे :

Read More आईसीसी टी-20 विश्वकप : भारत सेमीफाइनल से एक जीत दूर, जिम्बाब्वे बाहर, ब्रायन बेनेट शतक से 3 रन दूर रहे

बजट में पोकरण (जैसलमेर) में नवीन इंडोर स्टेडियम के साथ डूंगरपुर के जिले खेल स्टेडियम में मल्टीपरपज इंडोर हॉल और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक के निर्माण तथा भरतपुर के आरडी गर्ल्स कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में पुनर्विकास कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्रामीण युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए 2500 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में ओपन जिम और खेल मैदान की सुविधाएं चरणबद्ध रूप से विकसित की जाएंगी।

Read More टी-20 रैंकिंग में भारत का दबदबा : अभिषेक-वरुण टॉप पर बरकरार, सिंकदर रजा बने शीर्ष ऑलराउंडर

पीपीपी मोड पर खेल एकेडमी :

Read More टी-20 विश्वकप : वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा, एडन मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच

वित्त मंत्री ने कहा कि चयनित खेल स्टेडियम और खेल एकेडमियों में पीपीपी मोड, निजी सहभागिता और सीएसआर के आधार पर खेल उपकरण, खेल प्रशिक्षण और खेल मैदानों की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। वहीं खेल परिषद की एकेडमियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एथलीटों की परफारमेंस मापने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्पीड विकसिता किया जाएगा।

लालगढ़ जाटान में नई हैंडबाल एकेडमी :

वित्तमंत्री ने गंगानगर के लालगढ़ जाटान में हैंडबाल एकेडमी शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा 30 करोड़ की लागत से पोकरण (जैसलमेर) में इंडोर हॉल और जैसलमेर में स्वीमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रेक, भरतपुर शहर में 15 करोड़ की लागत से बैडमिंटन, टेनिस, क्रिकेट, वालीबाल, फुटबाल और रनिंग ट्रेक का कार्य तथा चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 10 करोड़ की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक लगाया जाएगा। नाथद्वारा में राणा पुंजा जनजातीय खेल एकेडमी की स्थान पर 10 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला वॉर पावर्स रेजोल्यूशन 47-53 के अंतर से गिर गया...
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश
बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर
ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना