10वां दिशा कप : दिशा क्रिकेट एकेडमी की एकतरफा जीत, लक्ष्य एकेडमी को 6 विकेट से रौंदा

प्लेयर ऑफ द मैच बने गौरव पुनिया

10वां दिशा कप : दिशा क्रिकेट एकेडमी की एकतरफा जीत, लक्ष्य एकेडमी को 6 विकेट से रौंदा

दिशा कप के 10वें मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराया। लक्ष्य ने 139 रन। दिशा ने 16.5 ओवर में लक्ष्य हासिल। गौरव पुनिया ने 42 रन और एक विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन, वैभव खटाना व राघव सिंह राव का अहम योगदान।

जयपुर। 10वां दिशा कप में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। गौरव पुनिया के ऑलराउंड प्रदर्शन और तेजतर्रार बल्लेबाजी के सामने लक्ष्य एकेडमी का स्कोर बौना साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाए। टीम की शुरुआत काफी धीमी रही। लक्ष्य की ओर से अलेश ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन बनाए।  प्रियंक जेफ ने 25 रनों का योगदान दिया।  ओपनर विहान शर्मा (13) और युवराज शर्मा (9) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और कप्तान  दक्ष सिंह 8 रन पर नाबाद लौटे।

दिशा की ओर से गेंदबाजी में  दिशा एकेडमी की ओर से गौरव पुनिया, वैभव खटाना, श्रेयांश सिंह और राघव सिंह राव ने 1-1 विकेट लिया। राघव यादव ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में केवल 9 रन दिए।

140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा क्रिकेट एकेडमी ने आक्रामक रुख अपनाया और मात्र 16.5 ओवरों में ही मैच जीत लिया।  गौरव पुनिया ने महज 22 गेंदों में 42 रन (2 छक्के, 4 चौके) कूटकर मैच को एकतरफा कर दिया। कप्तान वैभव खटाना और राघव सिंह राव ने 21-21 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। युवान ने 19 और अनुभव सिंह ने 11 रन बनाए।

लक्ष्य एकेडमी की गेंदबाजी : गेंदबाजी में भव्य असवाल ने 2 विकेट झटके, जबकि कृष्ण ओझा और गौरीशंकर को 1-1 सफलता मिली, लेकिन वे रनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लगा सके।

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ की दावेदारी के लिए जीत जरूरी, लखनऊ के खिलाफ वैभव, यशस्वी और ध्रुव की तिकड़ी मेजबान की ताकत

 

Read More जयपुर में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन