10वां दिशा कप : मोहम्मद का शतक बेकार, एमी पर भारी पड़ी अनुभव- गौरव की जोड़ी

मैन ऑफ द मैच बने गौरव पूनिया

10वां दिशा कप : मोहम्मद का शतक बेकार, एमी पर भारी पड़ी अनुभव- गौरव की जोड़ी
हाथोज स्थित एसएचएस क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित 10वें दिशा कप 2026-27 के एक रोमांचक लीग मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एमी क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से शिकस्त दी।

जयपुर। हाथोज स्थित एसएचएस क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित 10वें दिशा कप 2026-27 के एक रोमांचक लीग मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एमी क्रिकेट एकेडमी को 3 विकेट से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 4 विकेट खोकर 187 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

एमी क्रिकेट एकेडमी की ओर से मोहम्मद अनस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 124 गेंदों में 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 106 रनों की शतकीय पारी खेली। दक्ष बचमी ने 23 और अनस अजहर ने 14 रनों का योगदान दिया। अक्षत शर्मा 7 रन बना सके, जबकि श्लोक सिंह शेखावत खाता नहीं खोल पाए। सैमा कुरैशी 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। दिशा एकेडमी की ओर से गौरव पूनिया ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि श्रेयांश सिंह को 1 सफलता मिली। साहिल, वचन सिंह, मोहित, युवराज और कप्तान वैभव खटाना ने भी गेंदबाजी में योगदान दिया।

जवाब में, दिशा क्रिकेट एकेडमी ने 38.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर 191 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनुभव सिंह बांकावत ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, वहीं गौरव पूनिया ने महज 30 गेंदों पर 65 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। टीम के अन्य बल्लेबाजों में युवान ने 13, कप्तान वैभव खटाना ने 2, विप्लव ने 1, श्रेयांश सिंह ने 3, मोहित ने 5 और वचन सिंह ने नाबाद 5 रन बनाए। साहिल शून्य पर आउट हुए।

एमी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज विवान यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। हार्दिक मिश्रा, पंकज तेतरवाल, करण त्यागी और मोहम्मद अनस ने 1-1 विकेट लिया। सूर्यप्रताप सिंह और श्लोक सिंह शेखावत ने भी किफायती गेंदबाजी की। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर दिशा क्रिकेट एकेडमी ने इस मुकाबले को अपने नाम किया।

Read More जैस्मीन लंबोरिया 50 किग्रा कैटेगरी में बनीं वर्ल्ड नंबर 1 मुक्केबाज, राजस्थान की अरुंधति चौधरी 70 किग्रा वर्ग में रही नंबर 2 पर

 

Read More प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास : नॉर्वे शतरंज 2026 का जीता खिताब, ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद