क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़ : बेटे की शादी से पहले पिता ने कहा अलविदा, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

काफी समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे

क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़ : बेटे की शादी से पहले पिता ने कहा अलविदा, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा। उनके पिता खानचंद सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से लंबी बीमारी के बाद ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन। परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार अलीगढ़ में होगा, जिसमें रिंकू सिंह भी शामिल होंगे।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह तुरंत घर लौट आए थे। पारिवारिक कारणों के चलते वह 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में हिस्सा नहीं ले सके।

खानचंद सिंह के निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार की तैयारी परिवार द्वारा की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों सहित दिग्गज एवं नेताओं का भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता के निधन पर सांत्वना देने अथवा शोक संवेदना में शामिल हो रहे हैं।

खेल जगत से जुड़े कई खिलाड़यों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर भी लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Read More ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह

 

Read More LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति

Read More राहत की खबर: ईरान युद्ध खत्म करने के ट्रंप के संकेत से कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, 100 डॉलर से नीचे फिसला

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन जयपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की एंट्री : वैशाली नगर में खुलेगी पहली शाखा, 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी उद्घाटन
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने जयपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा। 18 मार्च को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी...
सेवादल यंग ब्रिगेड की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन : अमन-चैन की कामना की, शहर के युवा और नेता हुए शामिल 
रोडवेज एमडी ने ली वीसी, खराब परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
त्रिपुरा में 3 साल में 1245 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास समझौते के तहत इन शर्तों का पालन करना अनिवार्य 
काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण