एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग : वैभव खटाना ने मैच जिताऊ  पारी, तेजस्व ने झटके 4 विकेट

निरेक जैन को 2 और राघव यादव को -1 सफलताएं मिलीं

एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग : वैभव खटाना ने मैच जिताऊ  पारी, तेजस्व ने झटके 4 विकेट
मुहाना स्थित कोडाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 'एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग'  के एक रोमांचक मुकाबले में गीता आश्रम ने कोडाई क्रिकेट एकेडमी को 15 रनों से हरा दिया।

जयपुर। मुहाना स्थित कोडाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 'एड्रीमज्वेल फ्यूचर स्टार कप अंडर-14 लीग'  के एक रोमांचक मुकाबले में गीता आश्रम ने कोडाई क्रिकेट एकेडमी को 15 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गीता आश्रम की टीम ने वैभव खटाना की 83 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 34 ओवरों में 165 रन बनाए। जवाब में, कोडाई क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.4 ओवरों में 150 रनों पर ही ढेर हो गई।

गीता आश्रम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए। लेकिन सलामी बल्लेबाज वैभव खताना ने एक छोर संभाले रखा और 97 गेंदों में 11 चौकों की मदद से बेहतरीन 83 रन बनाए। मध्यक्रम में कप्तान रोहन यादव ने भी 37 रनों का उपयोगी योगदान दिया। कोडाई क्रिकेट एकेडमी की ओर से तेजस्व राजावत सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 ओवर में केवल 6 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके अलावा निरेक जैन को 2 और राघव यादव को -1 सफलताएं मिलीं।

तनिष्क-विवान का संघर्ष बेकार, हेयांश की घातक गेंदबाजी :

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडई क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 12 रन पर उसके दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में विवान सिंह शेखावत ने 36 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। निचले क्रम में तनिष्क वर्मा ने 57 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 43 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके । गीता आश्रम की ओर से हेयांश सिंह भाटी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 2 मेडन फेंककर मात्र 9 रन दिए और 3 विकेट झटके। अक्षय गर्गवाल और कप्तान रोहन यादव को भी 2-2 विकेट मिले।

Read More राष्ट्रमंडल खेल-2026 : गुलवीर सिंह ने पांच हजार मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक, भारत को एथलेटिक्स में दिलाया एक और पदक

 

Read More दिशा क्रिकेट एकेडमी ने एसआरएस मेमोरियल अंडर-14 कप का फाइनल जीता, हर्षित सैनी 124 रनों की शानदार पारी खेल बने जीत के हीरो 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन