एशिया कप : अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से दी शिकस्त, टूर्नामेंट में शानदार आगाज

अफगानिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही

एशिया कप : अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से दी शिकस्त, टूर्नामेंट में शानदार आगाज
अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हरा दिया है।

अबु धाबी। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल (नाबाद 73) और अजमातुल्लाह ओमरजई (53) के अर्धशतकों की मदद से अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हरा दिया है। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन बनाए।

पांचवे विकेट के लिए जोड़े 82 रन :

अफगानिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही। रहमतुल्लाह गुरबाज (8 रन) व इब्राहिम जादरान (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन ओमरजई और सेदिकुल्लाह ने शानदार बल्लेबाजी की जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ओमरजई ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। सेदिकुल्लाह 52 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 73 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान राशिद खान तीन बनाकर नाबाद लौटे।

अजमातुल्लाह ने 20 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी :

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

अजमातुल्लाह ओमरजई ने हांगकांग के खिलाफ 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 21 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।  अजमातुल्लाह से पहले सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने हांगकांग के खिलाफ 51 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। अजमातुल्लाह और सेदिकुल्लाह के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी और दोनों बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे, लेकिन आयुष शुक्ला ने अजमातुल्लाह को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अफगानिस्तान को चौथा झटका गुलबदिन नईब (5) के रूप में लगा। गुलबदिन से पहले मोहम्मद नबी भी अपना विकेट गंवा बैठे थे। नबी ने सेदिकुल्लाह के साथ मिलकर शुरूआती झटके के बाद अफगानिस्तान को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। नबी 26 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केडी शाह ने अपना शिकार बनाया। हांगकांग की ओर से आयुष शुक्ला और किंचित शाह ने दो-दो सफलता हासिल की। 

Read More फीफा विश्व कप-2026 : लियोनेल मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना