अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप : रोनाल्डो सिंह और नमन कपिल ने जीते स्वर्ण, प्रदीप कुमार सिंह ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन 

रोनाल्डो ने 01:08.261 सै. समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया

अखिल भारतीय रेलवे ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप : रोनाल्डो सिंह और नमन कपिल ने जीते स्वर्ण, प्रदीप कुमार सिंह ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन 

रोनाल्डो सिंह ने 62वीं ऑल इंडिया रेलवे ट्रेक साइक्लिंग चैंपियनशिप में 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।

जयपुर। एशियन चैंपियनशिप के पदक विजेता नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के रोनाल्डो सिंह ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू हुई 62वीं ऑल इंडिया रेलवे ट्रेक साइक्लिंग चैंपियनशिप में 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। रोनाल्डो ने 01:08.261 सै. समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियन चैंपियनशिप में पदक जीत चुके एनएफआर के ही रोजित सिंह (01:08.664 सै.) ने रजत और एनआर के देवेन्द्र बिश्नोई (01:09.184 सै.) ने कांस्य पदक हासिल किया।  नार्दन रेलवे (एनआर) के नमन कपिल ने 21:36.00 सै. के समय के साथ 15 किलोमीटर की स्क्रेच रेस का स्वर्ण अपने नाम किया। इस स्पर्धा का रजत पदक नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के मुकेश कस्वां और कांस्य साउथ-वेस्टर्न रेलवे के सम्पथ वीपी ने जीता।

महिला वर्ग में 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल की सलेक्शन ट्रायल में मध्य रेलवे (सीआर) की कीर्थी 1:17.618 सै. समय के साथ अव्वल रही। साउथ वेस्टर्न रेलवे की मयूरी लूलही (1:21.888 सै.) दूसरे और त्रियशा पॉल (1:22.142 सै.) तीसरे स्थान पर रही।  उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तर-पश्चिम रेलवे स्पोर्ट्स एशोसियेशन जयपुर द्वारा किया जा रहा है। मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (उत्तर-पश्चिम रेलवे) प्रदीप कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अनिल कुमार, खेलकूद संघ के सचिव अनुज कुमार तायल, रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड नई दिल्ली  के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रवीण भी मौजूद थे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ