एशियन गेम्स-2026 में पाकिस्तान को पटखनी : भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक ने मचाया तूफान

19 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया

एशियन गेम्स-2026 में पाकिस्तान को पटखनी : भारत ने क्रिकेट में जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक ने मचाया तूफान
एशियाई खेल-2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 211 रन बनाए, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 192 रन ही बना सका। शिवम दुबे ने दो विकेट लिए।

निशिन। अभिषेक शर्मा (61), तिलक वर्मा (नाबाद 51) और शिवम दुबे (27 रन/ दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को एशियाई खेल 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी को 19 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पाकिस्तान ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुदंर ने साहिबजादा फरहान (10) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने उस्मान खान (तीन) रन का शिकार कर लिया।

पाकिस्तान का तीसरा विकेट सातवें ओवर में माज सदाकत (23) रन के रूप में गिरा। इसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब की जोड़ी ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट लिए 87 रन जोड़कर पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई। 15वें ओवर में शिवम दुबे ने सैम अयूब (29) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। 18वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने अब्दुल समद (नौ) रन को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। इस दौरान हसन नवाज एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। शिवम दुबे ने उन्हें मैच की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 51 गेंदों में पांच चौके और सात छक्कों की मदद से (96) रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी और मुकाबला 19 रनों से हार गई। भारत के लिए शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये।

इससे पहले आज यहां अभिषेक शर्मा (61) और तिलक वर्मा (नाबाद 51) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य दिया था।  भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी (15) रन के रूप में पहला झटका लगा। अगले ही ओवर में संजू सैमसन (दो) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई। आठवें ओवर में अराफात मिन्हास ने अभिषेक शर्मा को स्टंप आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक ने 28 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के उड़ाते हुए (61) रनों की पारी खेली।

13वें ओवर में इशान किशन (20) रन और अगले ओवर में श्रेयस अय्यर (21) रन बनाकर आउट हुये। शिवम दुबे ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (27) रनों की पारी खेली।भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 211 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 51) रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से अराफात मिन्हास और अहमद दनियाल ने दो-दो विकेट लिये। सैम अयूब और अबरार अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Read More कोडाई क्रिकेट अकादमी में सजी सम्मान समारोह की शाम, युवा क्रिकेटरों का बढ़ाया उत्साह

 

Read More सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से

Read More पैरा एशियन गेम्स : भारत ने जीते 4 गोल्ड सहित 11 पदक, जयपुर की बेटी मोना और अवनि ने बढ़ाया मान

 

 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से
चुनाव में ईवीएम और गोपनीय मतदान की चर्चा होती है, लेकिन छह दशक पहले राजस्थान के गांवों में सरपंच चुनने...
जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण हादसा : ट्रेलर से टकराया श्रद्धालुओं से भरा ट्रैवलर, 3 लोगों की मौत
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली : अपने खर्चे पर भीड़ लाने के स्पष्ट निर्देश, ठहराने की भी व्यवस्था करो
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भ्रष्टाचार पर प्रहार, 27 अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी
एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल