कोडाई प्रीमियर लीग क्लोजिंग सेरेमनी में खिलाड़ियों को बांटे पुरस्कार, कड़ी मेहनत के बाद जीत का जश्न
कोडाई अकादमी के सीनियर कोच प्रेरित गोस्वामी ने दी खिलाड़ियों को बधाई
कोडाई प्रीमियर लीग क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन कोडाई क्रिकेट अकादमी में रखा गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण का दृश्य हमेशा उत्साहजनक होता है।
जयपुर। कोडाई प्रीमियर लीग क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन कोडाई क्रिकेट अकादमी में रखा गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण का दृश्य हमेशा उत्साहजनक होता है, जहां कड़ी मेहनत के बाद जीत का जश्न उनके चेहरों पर खुशी बनकर झलकता है। यह सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाता है। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शरद जोशी रहे जो पूर्व क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी प्लेयर और अंडर-19 लेवल में भारत का प्रतिनिधित्व टीम सिलेक्टर के रूप में कर चुके हैं। इस अवसर पर शरद जोशी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सबसे बड़ा मंच हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के समापन पर अकादमी के संरक्षक अनिल मेहता ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि किसी भी सफल कोच-खिलाड़ी रिश्ते की बुनियाद विश्वास होता है। खिलाड़ियों को यह भरोसा होना चाहिए कि उनके कोच उनके हित में सोचते हैं और उन्हें सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खिलाड़ियों को चार केटेगिरी में अवार्ड दिए गए।
पहला सुपर सीनियर केटेगिरी में बेस्ट बल्लेबाज सात्विक जैन, बेस्ट गेंदबाज नयन माली, बेस्ट फील्डर गुणवंश निर्वाण, मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर चर्चित निर्वाण को अवार्ड दिया गया।
दूसरा सीनियर केटेगिरी में बेस्ट बल्लेबाज हर्षित सैनी, बेस्ट गेंदबाज नैतिक चौधरी, बेस्ट फील्डर तनवी, मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर अर्थव को अवार्ड दिया गया।
तीसरा सब जूनियर केटेगिरी में बेस्ट बल्लेबाज देविना, बेस्ट गेंदबाज सार्थक श्रीवास्तव, बेस्ट फील्डर रिधान, मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर जीयांश को अवार्ड दिया गया।
चौथा जूनियर केटेगिरी में बेस्ट बल्लेबाज दिविज श्रीवास्तव, बेस्ट गेंदबाज अथर्व शर्मा, बेस्ट फील्डर तनिष्क, मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर भास्कर शर्मा को अवार्ड दिया गया।
इस टूर्नामेंट में 11 टीमों ने भाग लिया था पूरे टूर्नामेंट के दौरान प्रतिस्पर्धा काफी रोमांचक रही और टूर्नामेंट पूरे 1 महीने चला। इस अवसर पर अकादमी के हेड कोच प्रेरित गोस्वामी, अन्य कोच मुकेश सैनी, आदित्य, हिमांशु शर्मा, अभिजीत गोस्वामी और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.के.के.शर्मा, अकादमी के चेयरमेन राजेश शर्मा, सुनील जैन (लीगल एडवाइजर) और लोकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अभिभावक भी उपस्थि रहे।

Comment List