चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट : 17 साल की उन्नति हुड्डा से हारी पीवी सिंधू

उन्नति पहली बार किसी सुपर 1000 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची 

चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट : 17 साल की उन्नति हुड्डा से हारी पीवी सिंधू
उन्नति हुड्डा ने पीवी सिंधू को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

चांगझाऊ। उन्नति हुड्डा ने अपने करियर का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधू को तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सिंधू का केवल दूसरी बार सामना करते हुए 17 वर्षीय हुड्डा ने कठिन क्षणों में धैर्य बनाए रखा और 73 मिनट में 21-16, 19-21, 21-13 से जीत दर्ज की। वह पहली बार किसी सुपर 1000 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वह अगले दौर में जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त और दो बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची से भिड़ेंगी। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी का असर सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। चांदी ₹3,000 बढ़कर ₹2,32,000 प्रति किलो...
क्या सच में अमेरिका गोला-बारूद की कमी के कारण ईरान की कुछ मिसाइलों को रोकने में रहा नाकाम? रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा
असम बाढ़ को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, केंद्र से राहत तेज करने और स्थायी समाधान की तत्काल मांग
सीएस ऑफिस से जारी जून-2026 इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट : दफ्तरों के चक्कर खत्म, डी-रेगुलेशन से निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
फ्लाइट लेट होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, एअर इंडिया और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?
जम्मू-कश्मीर: 3 हफ़्ते बंद रहने के बाद फिर खुले स्कूल, जनजीवन सामान्य