दिशा एकेडमी ने एसएचएस क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से रौंदा, अनभव सिंह का धमाकेदार शतक
103 रनों की शानदार पारी खेल अनभव सिंह बने मैन ऑफ द मैच
जयपुर। अंडर-12 क्रिकेट मैच के मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसएचएस क्रिकेट एकेडमी को 8 विकेट से हरा दिया। 40 ओवर के इस मैच में दिशा एकेडमी को वीजेडी (VJD) पद्धति के तहत 246 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था, जिसे उन्होंने महज 27.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसएचएस क्रिकेट एकेडमी अंडर-12 की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में सभी विकेट खोकर 220 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अंश चतुर्वेदी ने सर्वाधिक 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि योगित यादव ने 42 और कनिष्क ने 26 रनों का योगदान दिया। दिशा एकेडमी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसमें नंदिश और शिवांश शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए।
246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीक्षा क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत बेहद मजबूत रही। कप्तान और विकेटकीपर अनभव सिंह बांकावत ने मैदान के चारों तरफ रनों की बरसात की। उन्होंने मात्र 80 गेंदों का सामना करते हुए 22 चौकों की मदद से 103 रनों की शतकीय पारी खेली और अंत में रिटायर्ड हर्ट हुए। उनका बखूबी साथ निभाते हुए समर ने 21 गेंदों पर 37 रन और यश बर्धन सिंह ने 30 रनों की उपयोगी पारी खेली। एसएचएस एकेडमी की ओर से रचित शर्मा ने 1 विकेट लिया, लेकिन वे दिशा एकेडमी के बल्लेबाजों को रन बनाने से नहीं रोक सके और टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

Comment List