जयपुर में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया

10वें दिशा कप : मैन ऑफ द मैच बने वैभव खटाना

जयपुर में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया
हुकुम सिंह क्रिकेट ग्राउंड में 10वें दिशा कप में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया। दिशा ने पहले बल्लेबाजी कर 157 रन बनाए, कप्तान वैभव खटाना ने 79 रन जोड़े। जवाब में जयपुर टीम 50 रन पर सिमट गई। हर्षित कुमार ने 3 विकेट लिए, विभोर, मोहित और नंदिश ने 1-1 विकेट झटके।

जयपुर। हुकुम सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए 10वें दिशा कप के एक मुकाबले में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिशा क्रिकेट एकेडमी ने 33.2 ओवरों में 157 रन बनाए। कप्तान वैभव खटाना ने सर्वाधिक 79 रनों की शानदार पारी खेली।

अन्य बल्लेबाजों में अनुभव सिंह बांकावत ने 16, युवराज ने 17, श्रेयांश सिंह ने 13, अबीर पारीक ने 1, नंदिश ने 1, मोहित ने 1 और विभोर सिंह ने नाबाद 7 रन जोड़े। जबकि सक्षम जांगिड़, जयवर्धन और हर्षित कुमार शून्य पर आउट हुए। जयपुर एकेडमी के गेंदबाज समर सिंह राठौड़ और शिवांश शर्मा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि यशवीर सिंह शेखावत, वासु, आदित्य माहेश्वरी, मीत माल्या, मयंक सेंधव और ग्राविक तक को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में, 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जयपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 50 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से आदित्य माहेश्वरी ने सबसे ज्यादा 12 रन बनाए। इसके अलावा ग्राविक तक ने 2, समर (कप्तान) ने 2, सुमित यादव ने 7, मयंक सेंधव ने 7, शिवांश शर्मा ने 2 और राघव यादव ने नाबाद 4 रन बनाए। यशवीर सिंह, हेमेंद्र सिंह, मीत माल्या, समर सिंह राठौड़ और वासु खाता भी नहीं खोल सके। दिशा एकेडमी के गेंदबाज हर्षित कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। विभोर सिंह, मोहित और नंदिश ने 1-1 विकेट लिया, जबकि भीम सैन, वैभव खताना और श्रेयांश सिंह ने भी कसी हुई गेंदबाजी की।

 

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार


 

Read More कोडाई प्रीमियर लीग सीजन-10 : राघव की घातक गेंदबाजी और सम्यक की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से जीती कोडाई स्मैशर्स

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण